पहाड़ों में बर्फबारी का असर दिल्ली में दिखाई दिया है। तापमान गिरने के साथ कोहरा छा गया है। मौसम विभाग ने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी ने दिल्ली में ठंड बढ़ा दी है। तापमान गिरने के साथ ही कोहरे छा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज सुबह से कुछ स्थानों पर कोहरा है और शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। मौसम विभाग ने कल के लिए भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली -एनसीआर में गुरुवार को सुबह के समय कोहरे ने वाहनों की रफ्तार कम कर दी। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम
विभाग के मुताबिक, आज सुबह नजफगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आया नगर में 5.4, लोधी रोड में 7.0, पालम में 7.4 और रिज में 7.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आज सुबह दिल्ली के आनंद विहार में 478, अशोक विहार में 474, आया नगर में 388, बवाना 460, बुराड़ी 473, चांदनी चौक 386, आईटीओ 474, नेरेला 445, आरकेपुरम में 4456 एक्यूआई दर्ज किया गया है। वहीं, बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम के साथ 7.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ। दिन के समय कुछ देर के लिए सूरज के दर्शन हुए, लेकिन शाम ढलने से पहले ही कोहरा छा गया। हवा की गति कम होने से कोहरे के साथ स्मॉग से राहत नहीं मिली। हालांकि, शाम होते ही ठंडी हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया। ऐसे में दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
ठंड कोहरा दिल्ली मौसम विभाग बर्फबारी
Malaysia Latest News, Malaysia Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली में ठंड और कोहरापहाड़ों में बर्फबारी से दिल्ली में ठंड बढ़ गई है और कोहरा छा गया है। मौसम विभाग ने घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
Read more »
दिल्ली में कोहरे और ठंड का प्रकोपपहाड़ों में बर्फबारी के कारण दिल्ली में ठंड बढ़ गई है और कोहरा छा गया है। मौसम विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
Read more »
दिल्ली में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, कोहरा छायापहाड़ों में बर्फबारी से दिल्ली में ठंड बढ़ गई है। तापमान गिरावट के साथ कोहरा छा रहा है।
Read more »
दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरादिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड और कोहरा, प्रदूषण भी गंभीर
Read more »
शहर में ठंड से राहत नहीं, कोहरा छा गयामेहमानों का स्वागत किया गया।
Read more »
दिल्ली में ठंड बढ़ी, 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमानदिल्ली में ठंड बढ़ी, 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान
Read more »