पहाड़ों में बर्फबारी के कारण दिल्ली में ठंड बढ़ गई है और कोहरा छा गया है। मौसम विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी ने दिल्ली में ठंड बढ़ा दी है। तापमान गिरने के साथ ही कोहरे छा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज सुबह से कुछ स्थानों पर कोहरा है और शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। मौसम विभाग ने कल के लिए भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को सुबह के समय कोहरे ने वाहनों की रफ्तार कम कर दी। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम
विभाग के मुताबिक, आज सुबह नजफगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आया नगर में 5.4, लोधी रोड में 7.0, पालम में 7.4 और रिज में 7.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आज सुबह दिल्ली के आनंद विहार में 478, अशोक विहार में 474, आया नगर में 388, बवाना 460, बुराड़ी 473, चांदनी चौक 386, आईटीओ 474, नेरेला 445, आरकेपुरम में 4456 एक्यूआई दर्ज किया गया है। वहीं, बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम के साथ 7.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ। दिन के समय कुछ देर के लिए सूरज के दर्शन हुए, लेकिन शाम ढलने से पहले ही कोहरा छा गया। हवा की गति कम होने से कोहरे के साथ स्मॉग से राहत नहीं मिली। हालांकि, शाम होते ही ठंडी हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया। ऐसे में दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
DELHI COLD WAVE FOG WEATHER UPDATE TEMPERATURE DROP
Malaysia Latest News, Malaysia Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का सितम जारीउत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। लोग तेज ठंड और कोहरे की मार झेल रहे हैं। दिसंबर महीने में शीतलहर का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।
Read more »
प्रयागराज में गहरा कोहरा, ठंड का कहरप्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारी के बीच ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है.
Read more »
दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंडदिल्ली-NCR में शीतलहर और कोहरे के प्रकोप के कारण कड़ाके की ठंड है। 20 दिसंबर तक अलर्ट जारी किया गया है।
Read more »
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, कोहरा और प्रदूषण का ट्रिपल अटैकदिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड और कोहरे के साथ प्रदूषण का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है।
Read more »
दिल्ली में ठंड और कोहरापहाड़ों में बर्फबारी से दिल्ली में ठंड बढ़ गई है और कोहरा छा गया है। मौसम विभाग ने घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
Read more »
हरियाणा में शीतलहर का कहर, 14 जिलों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड; मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारीहरियाणा पंजाब दिल्ली और एनसीआर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। हिसार में तापमान 0.
Read more »