पहाड़ों में बर्फबारी से दिल्ली में ठंड बढ़ गई है। तापमान गिरावट के साथ कोहरा छा रहा है।
पहाड़ों में बर्फबारी से दिल्ली में ठंड बढ़ गई है। तापमान गिरावट के साथ कोहरा छा रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज सुबह कुछ स्थानों पर कोहरा है और शाम व रात में स्मॉग -धुंध छा सकता है। मौसम विभाग ने कल के लिए भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली -एनसीआर में गुरुवार सुबह कोहरे ने वाहनों की गति को धीमा कर दिया। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह
नजफगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आया नगर में 5.4, लोधी रोड में 7.0, पालम में 7.4 और रिज में 7.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार हो गई है। सीपीसीबी के अनुसार, आज सुबह दिल्ली के आनंद विहार में 478, अशोक विहार में 474, आया नगर में 388, बवाना 460, बुराड़ी 473, चांदनी चौक 386, आईटीओ 474, नेरेला 445, आरकेपुरम में 4456 एक्यूआई दर्ज किया गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम के साथ 7.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। आया नगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ। दिन के समय कुछ देर के लिए सूरज निकला, लेकिन शाम ढलने से पहले ही कोहरा छा गया। हवा की गति कम होने से कोहरे के साथ स्मॉग से राहत नहीं मिली। हालांकि, शाम होते ही ठंडी हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया। इसलिए दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Malaysia Latest News, Malaysia Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हरियाणा में बर्फबारी से ठंड बढ़ी, कोहरा छायाहरियाणा में पहाड़ों में हुई बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। हिसार जिले में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 22 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा और उत्तरी और उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
Read more »
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, कोहरा और प्रदूषण का त्रिशूलदिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, कोहरा और प्रदूषण का साथ दे रहा है। पहाड़ों की बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है।
Read more »
दिल्ली में ठंड और कोहरापहाड़ों में बर्फबारी से दिल्ली में ठंड बढ़ गई है और कोहरा छा गया है। मौसम विभाग ने घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
Read more »
उत्तर भारत में ठंड बढ़ी, कोहरा छायाजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। अब मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। कई राज्यों के शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हो रहा है। साथ ही, कोहरा छाया रहने से विजिबिलिटी भी घट गई है।
Read more »
दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरादिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड और कोहरा, प्रदूषण भी गंभीर
Read more »
दिल्ली में ठंड का प्रकोप, कोहरा और स्मॉग छायाबुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। आया नगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग और घने से घना कोहरा रहने की संभावना है।
Read more »