मौसम विभाग ने रविवार को कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार और मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को दिल्ली में बारिश के कारण प्रदूषण घट गया है।
मौसम विभाग ने रविवार के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही, सोमवार व मंगलवार के लिए कोहरे का येलो अलर्ट दिया है। ऐसे में अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा और अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। शाम व रात में स्मॉग के साथ हल्का कोहरा छाने का अनुमान है। इससे ठंड के साथ ठिठुरन बढ़ेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। शनिवार को आसमान में कोहरे के साथ स्मॉग की मोटी चादर
लिपटी रही। हालांकि, अलग-अलग इलाकों में बारिश ट्रेस की गई। ऐसे में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। यही नहीं, न्यूनतम तापमान आया नगर और रिज में 12 डिग्री, पालम में 11.8 और लोधी रोड में 12.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। लगातार बारिश से पैदल राहगीरों के साथ दोपहिया वाहन को चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश ने धोया दिल्ली का प्रदूषण, एक्यूआई 139 दर्ज रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने प्रदूषण को धो दिया है। शनिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 139 दर्ज किया गया। यह मध्यम श्रेणी में है। इसमें शुक्रवार के मुकाबले 214 सूचकांक की गिरावट दर्ज हुई। सुबह के समय आसमान में धुंध के साथ हल्का कोहरा छाया रहा। पूरे दिन धूप नहीं निकली। प्रदूषण का स्तर कम होने से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी से राहत मिली। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक शाम को हवा की चाल छह किलोमीटर रही। डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक हवा में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 15.871, कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.459, सड़कों की धूल से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.109 और निर्माण कार्यों से होने वाली प्रदूषण की हिस्सेदारी
कोहरा मौसम दिल्ली तापमान प्रदूषण
Malaysia Latest News, Malaysia Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली में ठंड बढ़ी, कोहरा छा गयापहाड़ों में बर्फबारी का असर दिल्ली में दिखाई दिया है। तापमान गिरने के साथ कोहरा छा गया है। मौसम विभाग ने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Read more »
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और ठंडमंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश हुई जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है।
Read more »
दिल्ली में ठंड बढ़ी, कोहरा छायादिल्ली में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान में गिरावट आई और कोहरा छा गया। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए Yellow अलर्ट जारी किया है।
Read more »
उत्तर भारत में तापमान में गिरावट, कई राज्यों में कड़ाके की ठंडदिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट जारी है। कई राज्यों में सर्दी और शीतलहर का प्रकोप जारी है।
Read more »
दिल्ली में कोहरे और ठंड का प्रकोपपहाड़ों में बर्फबारी के कारण दिल्ली में ठंड बढ़ गई है और कोहरा छा गया है। मौसम विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
Read more »
दिल्ली में ठंड और कोहरापहाड़ों में बर्फबारी से दिल्ली में ठंड बढ़ गई है और कोहरा छा गया है। मौसम विभाग ने घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
Read more »