साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024: गगन गिल और ईस्टरिन किरे सहित 21 भारतीय भाषाओं के रचनाकारों को सम्मानित

साहित्य News

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024: गगन गिल और ईस्टरिन किरे सहित 21 भारतीय भाषाओं के रचनाकारों को सम्मानित
साहित्य अकादमी पुरस्कारगगन गिलईस्टरिन किरे
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 51%

साहित्य अकादमी ने हिंदी की कवयित्री गगन गिल और अंग्रेजी में ईस्टरिन किरे को समेत 21 भारतीय भाषाओं के रचनाकारों को वर्ष 2024 का साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की है।

नई दिल्ली: साहित्य अकादमी ने हिंदी के लिए प्रतिष्ठित कवयित्री गगन गिल और अंग्रेजी में ईस्टरिन किरे समेत 21 भारतीय भाषाओं के रचनाकारों को वर्ष 2024 का प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा बुधवार को की। अकादमी के सचिव के.

श्रीनिवास राव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गिल को उनके कविता संग्रह 'मैं जब तक आयी बाहर' के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी में किरे को उनके उपन्यास 'स्पिरिट नाइट्स' के लिए तथा मराठी में सुधीर रसाल को उनकी आलोचना 'विंदांचे गुद्यरूप' हेतु साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राव के मुताबिक, इनके अलावा संस्कृत में दीपक कुमार शर्मा (कविता संग्रह), राजस्थानी में मुकुट मणिराज (कविता संग्रह), पंजाबी में पॉल कौर (कविता संग्रह), कश्मीरी में सोहन कौल (उपन्यास) और गुजराती में दिलीप झावेरी (कविता संग्रह) समेत अन्य को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अकादमी ने फिलहाल 21 भाषाओं के लिए पुरस्कारों का ऐलान किया है जिनमें आठ कविता संग्रह, तीन उपन्यास, दो कहानी संग्रह, तीन निबंध, तीन साहित्यिक आलोचना, एक नाटक और एक शोध की पुस्तक शामिल हैं। राव ने बताया कि इन पुरस्कारों की अनुशंसा इन भारतीय भाषाओं की निर्णायक समितियों द्वारा की गई तथा साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित अकादमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में आज इन्हें अनुमोदित किया गया। सचिव ने बताया कि ये पुरस्कार पिछले पांच वर्षों (एक जनवरी 2018 से 31 दिसंबर 2022) के दौरान पहली बार प्रकाशित पुस्तकों पर दिए गए हैं। सचिव के मुताबिक, बांग्ला, डोगरी और उर्दू भाषाओं में पुरस्कारों का ऐलान बाद में किया जाएगा। अकादमी हर साल 24 भाषाओं के रचनाकारों को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित करती है। उन्होंने कहा कि विजेता रचनाकारों को अगले साल आठ मार्च को आयोजित एक समारोह में पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा जिसमें एक लाख रुपये की राशि, एक उत्कीर्ण ताम्रफलक और शॉल शामिल है

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

साहित्य अकादमी पुरस्कार गगन गिल ईस्टरिन किरे भारतीय भाषाएँ साहित्यिक पुरस्कार

Malaysia Latest News, Malaysia Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024गगन गिल को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 हिंदी साहित्य के लिए प्रदान किया जाएगा।
Read more »

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024: गगन गिल को दिया जाएगा पुरस्कारसाहित्य अकादमी पुरस्कार 2024: गगन गिल को दिया जाएगा पुरस्कारकवयित्री गगन गिल को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 के लिए उनकी कृति 'मैं जब तक आयी बाहर' के लिए सम्मानित किया जाएगा।
Read more »

गगन गिल को साहित्य अकादमी पुरस्कारगगन गिल को साहित्य अकादमी पुरस्कारकवयित्री गगन गिल को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 के लिए उनकी कृति 'मैं जब तक आई बाहर' के लिए दिया जा रहा है।
Read more »

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 : हिंदी कवयित्री गगन गिल को सम्मानसाहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 : हिंदी कवयित्री गगन गिल को सम्मानsahitya akademi award 2024 to gagan gill.कवयित्री गगन गिल को साहित्य अकादेमी पुरस्कार. Read more about sahitya akademi award 2024, gagan gill, award winners 2024 on amar ujala kavya.
Read more »

कवयित्री गगन गिल को साहित्य अकादेमी पुरस्कार-2024कवयित्री गगन गिल को साहित्य अकादेमी पुरस्कार-2024हिंदी कवयित्री गगन गिल को साहित्य अकादेमी पुरस्कार-2024 से नवाजा गया है। उन्हें यह पुरस्कार उनकी कृति 'मैं जब तक आयी बाहर' के लिए दिया जा रहा है।
Read more »

साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2024 की घोषणासाहित्य अकादेमी पुरस्कार 2024 की घोषणासाहित्य अकादेमी द्वारा बुधवार को साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2024 की घोषणा की गई. इस साल हिंदी के लिए गगन गिल और अंग्रेजी के लिए ईस्टरिन किरे को पुरस्कार दिया जा रहा है. बांग्ला, डोगरी और उर्दू में पुरस्कारों की घोषणा बाद में होगी.
Read more »



Render Time: 2025-02-24 10:13:03