हिंदी कवयित्री गगन गिल को साहित्य अकादेमी पुरस्कार-2024 से नवाजा गया है। उन्हें यह पुरस्कार उनकी कृति 'मैं जब तक आयी बाहर' के लिए दिया जा रहा है।
साहित्य अकादेमी ने 21 भाषाओं में अपने वार्षिक साहित्य अकादेमी पुरस्कार-2024 की घोषणा की है। इस वर्ष हिंदी साहित्य के लिए यह पुरस्कार कवयित्री गगन गिल को प्रदान किया जाएगा। गगन गिल को यह पुरस्कार उनकी कृति ' मैं जब तक आयी बाहर ' के लिए प्रदान किया जाएगा। गगन गिल का जन्म 18 नवंबर 1959 को नई दिल्ली में हुआ। आपने अंग्रेज़ी साहित्य में एम. ए.
किया है। सन् 1983 में ‘एक दिन लौटेगी लड़की’ कविता संग्रह के प्रकाशित होते ही गगन गिल साहित्यिक गलियारे में एक स्थापित और नामचीन कवयित्री बन गईं। तब से लेकर अब तक वे लगातार सक्रिय हैं। गगन गिल की कविताएं अपनी दृढ़ता और संयम से एक आने वाले परिष्कार का पूर्वबोध कराती हैं। उनकी कविताओं में स्त्री मन का एक अनुशासित लेकिन भव्य संशय और दु:खबोध है, जो अभी तक रूढ़ि नहीं बना। गगन गिल की कविता संग्रह- एक दिन लौटेगी लड़की (1989), अँधेरे में बुद्ध (1996), यह आकांक्षा समय नहीं (1998), थपक थपक दिल थपक थपक (2003), मैं जब तक आयी बाहर (2018), 'मैं जब तक आयी बाहर' एवं 4 गद्य पुस्तकें: दिल्ली में उनींदे (2000), अवाक् (2008), देह की मुँडेर पर (2018) प्ररकाशित हो चुकी हैं। गगन गिल को साहित्यिक अवदानों के लिए 1984 में भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार, 1989 में सर्जनात्मक लेखन के लिए संस्कृति पुरस्कार से नवाजा जा चुका है
साहित्य अकादेमी पुरस्कार गगन गिल हिंदी साहित्य मैं जब तक आयी बाहर कविता
Malaysia Latest News, Malaysia Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गगन गिल को साहित्य अकादमी पुरस्कारकवयित्री गगन गिल को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 के लिए उनकी कृति 'मैं जब तक आई बाहर' के लिए दिया जा रहा है।
Read more »
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2024 का 10 लाख से ज्यादा विजिटर के साथ शानदार समापनअंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2024 का 10 लाख से ज्यादा विजिटर के साथ शानदार समापन
Read more »
'आज तक साहित्य जागृति सम्मान' के विजेताओं को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूबतौर निर्देशक गुलजार मे 'कोशिश', 'आंधी', 'मौसम', 'अंगूर', 'नमकीन', 'इजाजत', 'माचिस', 'हु तू तू' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया तो इनमें से कइयों की कहानी और पटकथा भी लिखी. गुलज़ार को अब तक दादा साहेब फाल्के सम्मान, ऑस्कर अवार्ड, ग्रेमी पुरस्कार, साहित्य अकादेमी पुरस्कार और भारतीय ज्ञानपीठ सहित कई पुरस्कारों और सम्मान से नवाजा जा चुका है.
Read more »
विनिशियस जूनियर और ऐटाना बोनमाटी को फीफा ‘द बेस्ट’ पुरस्कार से सम्मानितरीयाल मैड्रिड के विनिशियस जूनियर को फीफा ' द बेस्ट' पुरस्कार में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी चुना गया जबकि बार्सीलोना की ऐटाना बोनमाटी ने महिला वर्ग में पुरस्कार जीता।
Read more »
'इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2024' चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेट को'इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2024' चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेट को
Read more »
IFFI 2024 Winners: 'टॉक्सिक' को मिला स्वर्ण मयूर पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार पर भी कब्जा55वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का समापन समारोह पूरा हो गया है। कार्यक्रम गोवा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। 28 नवंबर, 2024 को होने वाला यह कार्यक्रम नौ
Read more »