मैथिली साहित्य के चर्चित नाटककार व रंगकर्मी महेंद्र मलंगिया को साहित्य अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार उनकी मैथिली भाषा में प्रकाशित पुस्तक प्रबंध संग्रह के लिए दिया जाएगा।
मैथिली साहित्य के चर्चित नाटककार व रंगकर्मी महेंद्र मलंगिया को साहित्य अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार उनकी मैथिली भाषा में प्रकाशित पुस्तक प्रबंध संग्रह के लिए दिया जाएगा। इस आशय की घोषणा साहित्य अकादमी नई दिल्ली की ओर से की गई है। प्रबंध संग्रह में 19 आलेख संग्रहित हैं। प्रबंध, निबंध एवं शोध को बारीकी से समझा गया है। उनका जन्म जिले के मलंगिया गांव में 20 जनवरी 1946 को हुआ। वे मैथिली, हिंदी, अंग्रेजी और नेपाली भाषा के अच्छे जानकार हैं। उन्होंने नेपाल के जनकपुर
के एक स्कूल में शिक्षण कार्य किया। मैथिली नाटक के लिए समर्पित किया जीवन वहां से सेवानिवृत्त होने के बाद मैथिली नाटक और रंगकर्म को अपना जीवन समर्पित कर दिया। मैथिली में 13 नाटक, 19 एकांकी, 14 नुक्कड़ नाटक, 10 रेडियो नाटक प्रकाशित हैं। सीनियर फेलोशिप (भारत सरकार), इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट (नेपाल) व प्रबोध साहित्य सम्मान से सम्मानित महेंद्र मलंगिया अभी मैथिली के पहले गद्यकार ज्योतिरीश्वर की पुस्तक वर्णरत्नाकर पर शोध कर रहे हैं। नेपाल में मिल चुके एक दर्जन से अधिक पुरस्कार वे नेपाल में एक दर्जन से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। उनके चर्चित नाटकों में ओकरा आंगनक बारहमासा, जुआयल कनकनी, गाम नइ सुतैए, काठक लोक, ओरिजनल काम, राजा सलहेस, कमला कातक राम, लक्ष्मण आ सीता, लक्ष्मण रेखा खंडित, एक कमल नोर में, पूष जार कि माघ जार, खिच्चड़ि, छुतहा घैल शामिल हैं। बाद में रखा महेंद्र मलंगिया नाम महेंद्र मलंगिया का नाम पहले महेंद्र झा था। बाद में महेंद्र मलंगिया रख लिया। उन्होंने मिथिला नाटक कला परिषद बनाई। इसे नाटकों की प्रयोगशाला कही जाती है। संस्कृति मंत्रालय से फेलोशिप भी मिल चुका है। रिटायरमेंट के बाद गांव में रहने लगे। उनका पहला लेख 1972 में प्रकाशित हुआ था। इनके चयन से जिले में खुशी की लहर है
मैथिली साहित्य नाटककार महेंद्र मलंगिया साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रबंध संग्रह
Malaysia Latest News, Malaysia Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024गगन गिल को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 हिंदी साहित्य के लिए प्रदान किया जाएगा।
Read more »
साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024: गगन गिल को दिया जाएगा पुरस्कारकवयित्री गगन गिल को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 के लिए उनकी कृति 'मैं जब तक आयी बाहर' के लिए सम्मानित किया जाएगा।
Read more »
गगन गिल को साहित्य अकादमी पुरस्कारकवयित्री गगन गिल को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 के लिए उनकी कृति 'मैं जब तक आई बाहर' के लिए दिया जा रहा है।
Read more »
साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 : हिंदी कवयित्री गगन गिल को सम्मानsahitya akademi award 2024 to gagan gill.कवयित्री गगन गिल को साहित्य अकादेमी पुरस्कार. Read more about sahitya akademi award 2024, gagan gill, award winners 2024 on amar ujala kavya.
Read more »
कवयित्री गगन गिल को साहित्य अकादेमी पुरस्कार-2024हिंदी कवयित्री गगन गिल को साहित्य अकादेमी पुरस्कार-2024 से नवाजा गया है। उन्हें यह पुरस्कार उनकी कृति 'मैं जब तक आयी बाहर' के लिए दिया जा रहा है।
Read more »
लापता लेडीज ऑस्कर की दौड़ से बाहर97वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि 'लापता लेडीज' ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई है।
Read more »