मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण गरज के साथ बारिश की संभावना है। उत्तर भारत से ठंडी हवा पहुंच रही है, जिससे सौराष्ट्र में शीतलहर चलेगी।
मौसम विभाग ने गुजरात के विभिन्न हिस्सों में आगामी 3 दिन तक बारिश की भविष्यवाणी की है। 27 दिसंबर को एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत के हिस्सों में पहुंचेगा, जिससे कारण गुजरात में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ 30-40 किमी प्रतिफिलहाल गुजरात में उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा से हवा चल रही है, इसलिए उत्तर भारत से ठंडी हवा और बर्फीली हवा गुजरात पहुंच रही हैं। दूसरी ओर, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण नमी से बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 दिसंबर के बाद
गुजरात में एक बार फिर शीतलहर चलेगी। आगामी 24 घंटे में यानी 26 दिसंबर को सौराष्ट्र-कच्छ और राज्य के विभिन्न जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 26 दिसंबर को कच्छ, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, दीव, बनासकांठा, साबरकांठा, अरवल्ली, महिसागर, दाहोद, पंचमहल, छोटा उदेपुर, नर्मदा, तापी, सूरत, नवसारी, वलसाड, डांग, दमण और दादरा नगर हवेली में हल्की से मध्यम गरज के साथ बारिश की संभावना है।अहमदाबाद सहित राज्य में हवा की दिशा बदलने के साथ ही उत्तर पूर्व से ठंडी हवा चलनी शुरू हो गई है। अहमदाबाद में 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया था, जो मंगलवार को 12.7 पर पहुंच गया। आगामी 24 घंटे तक ठंड जारी रहेगी। इसके बाद तापमान फिर से 2 से 4 डिग्री बढ़ने पर ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री रहा था। सुबह से ही ठंडी हवा चलने से शहर में ठंड जारी है। नलिया का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने के साथ यहां सबसे अधिक ठंड का अहसास हुआ।उत्तर भारत की बर्फबारी का असर सौराष्ट्र-कच्छ के मौसम पर दिख रहा है। ठंडी और कातिल हवा की सरसराहट से लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। शहर की तुलना में ग्रामीण इलाकों में ठंड ज्यादा है। गिरनार और नलिया में 7, राजकोट में 9, केशोद में 10, पोरबंदर में 11, जूनागढ़-अमरेली में 12-12, महुवा-सुरेंद्रनगर में 12.5-12.5, दीव-भावनगर में 13.5-13
Malaysia Latest News, Malaysia Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Cold Wave: शीतलहर में ठिठुरी दिल्ली, सर्दी ने तोड़ा 28 वर्ष का रिकॉर्ड; दो दिन; IMD ने जारी किया कोल्ड वेव का अर्टदिल्ली में शीतलहर ने 28 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सीजन में पहली बार शीतलहर चली। इससे सुबह में ठिठुरन अधिक रही। बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.
Read more »
सवाई माधोपुर में कड़ाके की ठंड, शीतलहर का प्रकोप जारीराजस्थान के सवाई माधोपुर में पिछले 10 दिनों से तापमान सिंगल डिजिट में है और शीतलहर का दौर जारी है। तेज सर्दी से धुंध और कोहरा भी पड़ रहा है।
Read more »
उत्तरी छत्तीसगढ़ में 3 डिग्री तक बढ़ा न्यूनतम पारा, एक सप्ताह बाद लौटेगी ठंडपश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर कम हुई है। बादलों के आने से तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।
Read more »
उत्तराखंड में बर्फबारी, ठंड बढ़ गईउत्तराखंड में सीजन की दूसरी बर्फबारी से प्रदेश भर में ठंड बढ़ गई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है।
Read more »
उत्तर भारत में ठंड चरम पर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारीदेश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड चरम पर है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है।
Read more »
राजस्थान में शीतलहर के बीच बारिश ने बढ़ाई सर्दी, मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कियाराजस्थान में शीतलहर के बीच बारिश ने सर्दी को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में शीतलहर, कोहरा, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
Read more »