पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर कम हुई है। बादलों के आने से तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।
उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के चलते शीतलहर ों का असर कम हुआ है। बादलों के प्रवेश के कारण न्यूनतम तापमान पिछले दो दिनों से लगभग 3 डिग्री बढ़ गया है। इससे सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी एक सप्ताह तक कड़ाके की ठंड से राहत की उम्मीद है। सरगुजा में पिछले एक सप्ताह से सरगुजा संभाग के पाट से लेकर मैदानी इलाकों तक पाले पड़ रहे थे। सरगुजा संभाग में इस वर्ष 13 साल बाद दिसंबर माह में रिकॉर्ड ठंड पड़ी। उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर ों के कारण दिसंबर के
दूसरे और तीसरे सप्ताह में सरगुजा के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास पहुंच गया। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान भी 4 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया था। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शीतलहर में ब्रेक लग गया है। करीब एक सप्ताह तक सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड से राहत रहेगी। गुरुवार और शुक्रवार को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। बादल छाए रहने से आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी होगी। सरगुजा में पाट क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिर गया था, इसके कारण जमकर पाले पड़ रहे थे। बादल छाए रहने के कारण मैनपाट और सामरीपाट में भी न्यूनतम तामपान 5 डिग्री तक बढ़ गया है। इस कारण पाट क्षेत्रों में भी पाले नहीं पड़े हैं। ठंड में कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम वैज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से नम हवाएं सरगुजा संभाग में प्रवेश कर रही हैं। इसके कारण बादल छाए हुए हैं एवं ठंड से राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ का असर एक सप्ताह तक रह सकता है। एक सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से फिर से ठंड लौटेगी
शीतलहर पश्चिमी विक्षोभ तापमान उत्तरी छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग ठंड राहत
Malaysia Latest News, Malaysia Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली में ठंड बढ़ी, 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमानदिल्ली में ठंड बढ़ी, 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान
Read more »
बुधवार को दिल्ली में तापमान में गिरावट, आया नगर सबसे ठंडान्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा, लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ।
Read more »
बुधवार को दिल्ली में ठंडक बढ़ीदिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम के साथ 7.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Read more »
शून्य की तरफ बढ़ रहा जम्मू का न्यूनतम तापमान, कश्मीर में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड; अभी और गिरेगा पाराकश्मीर में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -4.
Read more »
कोहरे और ठंड के कारण किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीदमें आज हल्का कोहरा रहा। लेकिन जल्दी ही कोहरे का असर खत्म हो गया। इससे पहल मंगलवार दोपहर बाद चली हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। शाम को हल्का कोहरा छा गया था। जिसका असर बुधवार सुबह तक रहा। हवा से न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। किसानों को कोहरे और ठंड बढ़ने से फसलों में अच्छी पैदावार की उम्मीद है। यह मौसम रबी की फसलों के लिए अच्छा है। ठंड बढ़ने से सरसों, जौ, गेहूं, चना, मैथी में दाना अच्छा पड़ता है। इससे किसानों को अच्छी पैदावार होने की आस है। तापमान की बात करे तो बुधवार को पिलानी मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री रहा है।
Read more »
लगातार 6 दिन चढ़ने के बाद 7वें दिन गिरा तापमान: आगरा में आज भी दिनभर चलेंगी हवाएं, कोहरे से मिलेगी निजातआगरा में लगातार 6 दिन चढ़ने के बाद 7वें दिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
Read more »