यूक्रेन संकट के बीच अमेरिका का बड़ा दांव, कीव पहुंचा अमेरिकी सैन्य सामान UkraineConflict UkraineCrises AmericanMilitaryAids
वाशिंगटन: यूक्रेन में जारी संकट के बीच अमेरिकी सैन्य साजो सामान यूक्रेन पहुंच गया है। अमेरिका के उच्चायुक्त ने इसकी जानकारी दी। उच्चायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि, 200 मिलियन डॉलर की पहली रक्षा खेप यूक्रेन की मदद के लिए कीव पहुंच गई है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इसी हफ्ते कीव और यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों से भी मुलाकात की थी। अमेरिकी रक्षा सैन्य सामान पहुंचने के पीछे इसी दौरे को बताया जा रहा है। रूस के 1 लाख सैनिक इस समय यूक्रेन सीमा पर जमा...
अमेरिकी उच्चायुक्त ने शनिवार को फेसबुक के माध्यम से बताया कि, संयुक्त अमेरिका लगातार यूक्रेन को ऐसी मदद पहुंचाता रहेगा जिससे यूक्रेन की सैन्य बल को मदद मिल सके। इस समय ये मदद यूक्रेन को रूसी आक्रमण के खिलाफ अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बचाने में मदद करेगी। इसके अलावा बाल्टिक नेशन इस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया भी यूक्रेन की मदद के लिए आगे आए हैं। इन देशों ने अमेरिकी एंटी टैंक और एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल यूक्रेन को मदद के तौर पर भेजने का फैसला किया है।