बांका जिले के शंभुगंज बाजार के खपड़ा गांव में एक दर्दनाक घटना में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान नेहा कुमारी ( 25 ) के रूप में हुई है, जो आरोपी अमित राम की पत्नी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी अमित और उसकी मां रेणु देवी को हिरासत में ले लिया है।नेहा के परिवार वालों ने इस घटना पर गंभीर आरोप लगाए...
बांका जिले के शंभुगंज बाजार के खपड़ा गांव में एक दर्दनाक घटना में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान नेहा कुमारी के रूप में हुई है, जो आरोपी अमित राम की पत्नी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी अमित और उसकी मां रेणु देवी को हिरासत में ले लिया है।
नेहा के परिवार वालों ने इस घटना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेहा की मां बबीता देवी और पिता संजय राम ने बताया कि शुक्रवार रात नेहा ने उनसे पैसे मांगने के लिए अमित द्वारा की जा रही मारपीट की बात कही थी। उन्होंने बताया कि नेहा की बात मानकर उन्होंने उसके पति को फोन पे के जरिए तीन हजार रुपये भी भेजे थे। लेकिन शनिवार सुबह जब नेहा से मिलने के लिए खपड़ा गांव जा रहे थे, तभी अमित ने उन्हें फोन करके नेहा की हत्या करने की बात...
हालांकि, पुलिस हिरासत में अमित ने एक अलग ही कहानी बताई है। उसने दावा किया कि उसकी पत्नी का किसी और से अवैध संबंध था। लाख समझाने पर भी वह नहीं मानी। गुस्से में आकर मैंने यह कदम उठाया। बता दें कि नेहा की शादी 2018 में अमित से हुई थी। दिल्ली में टाइल्स और मार्बल का काम करने वाले अमित और नेहा का एक दो साल का बेटा भी है। शादी के बाद से ही नेहा कभी अपने मायके तो कभी ससुराल में रहा करती थी। दीपावली से चार दिन पहले ही अमित दिल्ली से घर आया था। छठ पूजा के लिए नेहा चार दिन पहले ही अपने पति के साथ शंभूगंज...
अमित के पिता नैरु राम ने बताया कि अमित उनके तीन बेटों में सबसे बड़ा है और शादी के बाद से ही अलग रहता था। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से अमित और नेहा के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था, लेकिन अचानक क्या हुआ, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की लिखित शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खपड़ा में एक महीने के अंदर हत्या की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 22 अक्टूबर को करसोप बहियार में खपड़ा निवासी वृद्ध दंपती अनिरुद्ध यादव और उनकी पत्नी चौरसिया देवी की हत्या अज्ञात बदमाशों ने कर दी थी, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
Bihar Hindi News Nawada News Today Husband Wife Relation Husband Beats His Wife To Death Banka Murder News बिहार क्राइम न्यूज बांका में मर्डर बांका न्यूज टुडे पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
Malaysia Latest News, Malaysia Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Crime: बेटे से अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तारपटना में पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या कर दी. आरोपी कैलाश दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के अपने बेटे के साथ नाजायज संबंध थे. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.
Read more »
Bihar: बांका में पति के अवैध संबंध का विरोध पर महिला की पिटाई, अस्पताल में भर्तीबांका के अमरपुर में एक महिला द्रोपदी देवी को उसके पति और ससुराल वालों ने बुरी तरह पीटा। महिला का आरोप है कि उसके पति का अवैध संबंध है, जिसका उसने विरोध किया था। गुस्से में आकर पति और उसके परिवार वालों ने महिला पर हमला किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर...
Read more »
UP News: अवैध संबंधों के शक में पत्नी को पति ने उतारा मौत के घाट, गला दबाने के साथ पेट में घोंपा था चाकूUP News उत्तर प्रदेश के बांदा में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति को शक था कि पत्नी के किसी और से अवैध संबंध हैं। उसने पत्नी का गला घोंट दिया और उसके पेट में कई बार चाकू घोंपा। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले से एक हत्या का मुकदमा दर्ज...
Read more »
बांदा: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, गला घोंटकर की हत्यायूपी के बांदा में एक पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई करके हत्या कर दी. इसके बाद शव को जंगल में फेंककर फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
Read more »
अफगानिस्तान: पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, भारी मात्रा में अवैध ड्रग्स बरामद, नौ गिरफ्तारअफगानिस्तान: पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, भारी मात्रा में अवैध ड्रग्स बरामद, नौ गिरफ्तार
Read more »
त्रिपुरा में व्यक्ति ने बुजुर्ग पिता की हत्या की, आरोपी गिरफ्तारत्रिपुरा में व्यक्ति ने बुजुर्ग पिता की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
Read more »