35 साल...500 गांव...30 लाख पेड़, शादी करने तक की फुर्सत नहीं, अब चामी मुर्मू को मिला पद्मश्री सम्मान

Chami Murmu News

35 साल...500 गांव...30 लाख पेड़, शादी करने तक की फुर्सत नहीं, अब चामी मुर्मू को मिला पद्मश्री सम्मान
Padmashree Award 2024Padmashree AwardChami Murmu Life History
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 63%

Chami Murmu: झारखंड की चामी मुर्मू को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्मश्री सम्मान प्राप्त हुआ.

Top Bhojpuri ActorRani ChatterjeeMisa Bhartiझारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के 500 गांवों में पिछले 34-35 वर्षों में 720 हेक्टेयर जमीन पर उगे 30 लाख पेड़ इस बात की गवाही देते हैं कि एक अकेली महिला के संकल्प का परिणाम कितना बड़ा हो सकता है. महिला का नाम है चामी मुर्मू , जिन्हें सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्मश्री सम्मान प्राप्त हुआ.

उन्होंने इस अभियान की शुरुआत 1988 में बगराईसाई गांव में 11 महिला सदस्यों के साथ मिलकर की थी. इलाके की बंजर जमीनों पर पेड़ लगाना शुरू किया. आज इस अभियान से 30 हजार से भी ज्यादा महिलाएं जुड़ी हैं. पेड़ लगाने और बचाने के व्यापक अभियान के चलते चामू मुर्मू अपने इलाके में लेडी टार्जन के नाम से मशहूर हैं. इस दौरान उन्होंने लकड़ी माफिया से संघर्ष किया. नक्सलियों की गतिविधियों और कई धमकियों के बाद भी उनका हौसला नहीं डिगा.

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर नामक कस्बे में रहनेवाली 51 वर्षीया मुर्मू बताती हैं, बचपन में स्कूल की किताबों में मदर टेरेसा के बारे में पढ़ा, तभी लगता था कि जीवन वही सार्थक है, जिसमें इंसान के पास एक खास मकसद हो. वह मदर टेरेसा की तरह बनने के सपने देखा करती थीं, लेकिन 10वीं पास करते ही उनके परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा. पहले भाई और फिर पिता का आकस्मिक निधन हो गया. वह अपने तीन भाई-बहनों और मां की अभिभावक बन गईं. दूसरे के खेतों में मजदूरी तक करनी पड़ीं.

उन्होंने इसके लिए एक संस्था बनाई. जिसे राज्य सरकार की सामाजिक वानिकी योजना के तहत मिली मदद मिली और अंततः एक नर्सरी की शुरुआत हुई. वह बताती हैं,“एक लाख से अधिक पौधे लगाने के बाद 1996 में हमें एक बड़ा झटका लगा. गांव के दबंगों ने मेरे पूरे एक लाख पौधे नष्ट कर दिए. हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया. इस घटना के बाद भी हम विचलित नहीं हुए और हमने फिर से उसी जोश के साथ काम करना शुरू कर दिया.

चामी मुर्मू के इन प्रयासों की गूंज राज्य-केंद्र की सरकारों तक भी पहुंची. वर्ष 1996 में जब उन्हें इंदिरा गांधी वृक्ष मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया, तो उनकी चर्चा दूर-दूर तक होने लगी. उन्होंने गांव-गांव घूमकर महिलाओं को जागरूक किया. पेड़ लगाने के अभियान ने और गति पकड़ी. समूहों में महिलाएं निकलतीं और किसानों की खाली पड़ी जमीन, बंजर पड़ी जमीन, सड़क-नहर के किनारे पौधे लगातीं. सरायकेला जिले के 500 गांवों तक यह अभियान फैल गया और 33-34 वर्षों में 720 हेक्टेयर जमीन पर 30 लाख पौधे लगा दिए.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Padmashree Award 2024 Padmashree Award Chami Murmu Life History Chami Murmu News चामी मुर्मू पद्मश्री पुरस्कार 2024 पद्मश्री पुरस्कार चामी मुर्मू का जीवन इतिहास चामी मुर्मू समाचार

Malaysia Latest News, Malaysia Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

48 साल की सैफ अली खान की बहन ने अब तक क्यों नहीं की शादी?48 साल की सैफ अली खान की बहन ने अब तक क्यों नहीं की शादी?48 साल की सैफ अली खान की बहन ने अब तक क्यों नहीं की शादी?
Read more »

क्यों मनाया जाता है Labour Day, जानिए इसका इतिहास और उद्देश्यहर साल 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर के मजदूरों और श्रमिकों की उपलब्धियों का सम्मान करने और उनके बलिदानों को याद करने का अवसर है।
Read more »

सोनम ने एनिवर्सरी पर शेयर की रोमांटिक फोटोज, बेटा भी दिखा साथ, क्यों नाराज हुए पति?सोनम ने एनिवर्सरी पर शेयर की रोमांटिक फोटोज, बेटा भी दिखा साथ, क्यों नाराज हुए पति?सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को 8 साल हो गए हैं. कपल 8 मई को शादी की सालगिरह सेलिब्रेट कर रहा है.
Read more »

शादीशुदा बॉयफ्रेंड से हुई थी बहस, 21 साल की छात्रा की किले से गिरकर मौत; पिता हैं गृह मंत्रालय में अधिकारीशादीशुदा बॉयफ्रेंड से हुई थी बहस, 21 साल की छात्रा की किले से गिरकर मौत; पिता हैं गृह मंत्रालय में अधिकारीBBA LLB की स्टूडेंट आकृति भदौरिया का जिस लड़के के साथ लव अफेयर चल रहा था, उसकी शादी हो चुकी थी और आकृति को इस बात की जानकारी तक नहीं लगी थी.
Read more »



Render Time: 2025-02-25 00:37:27