हिमाचल में भारी बर्फबारी, सड़कें बंद

राष्ट्रीय खबरें News

हिमाचल में भारी बर्फबारी, सड़कें बंद
बर्फबारीहिमाचलशिमला
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 51%

शिमला में दिसंबर में नौ सालों बाद बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला सहित ऊपरी शिमला और कई क्षेत्रों में बर्फबारी से सड़कें बंद हो गईं। लाहौल, कुल्लू और मनाली की आने-जाने वाले सड़कें भी बंद हैं।

राजधानी से अपर शिमला , मनाली से लाहौल और कुल्लू से आनी का सड़क संपर्क कट गया है। शिमला शहर में दिसंबर के दौरान पिछले नौ सालों में दूसरी बार बर्फबारी हुई है। हालांकि, हिमाचल के मैदानी इलाकों में अभी सूखा खत्म नहीं हुआ है। कांगड़ा, चंबा, कुल्लू , ऊना, मंडी, सोलन और हमीरपुर जिलों में सिर्फ बूंदाबांदी हुई है। सोमवार को शिमला , कुफरी, फागू, नारकंडा, डलहौजी और खज्जियार के लक्कड़मंडी, रोहतांग, शिकारी देवी, जलोड़ी दर्रा, छितकुल, कल्पा, सांगला, रकछम, कमरूनाग, ग्रांफू, कोकसर, अटल टनल रोहतांग, सोलंगनाला,

सिरमौर की चूड़धार और सोलन के चायल, करोल व काला टिब्बा में भी बर्फ गिरी है। कसौली में भी फाहे गिरे। उधर, बर्फबारी के बाद सैलानियों ने शिमला, मनाली और डलहौजी का रुख कर दिया है। व्हाइट क्रिसमस की आस में प्रदेश के अधिकांश पर्यटन स्थलों में सोमवार को सैलानी उमड़े। शिमला के रिज मैदान पर सैलानियों ने बर्फबारी के बीच जमकर जशन मनाया। राजधानी शिमला सहित ऊपरी शिमला के कई क्षेत्रों में सोमवार सुबह 11 बजे से बर्फबारी शुरू होने से नेशनल हाईवे 05 प्रभावित रहा। कुफरी, छराबड़ा, नारकंडा में बर्फबारी से रामपुर-शिमला एनएच बंद हो गया है। वहीं, रोहडू, खड़ापत्थर, ठियोग, चौपाल मार्ग खिड़की में बर्फबारी के कारण बंद है। जनजातीय क्षेत्र किन्नौर, पांगी, भरमौर व लाहौल-स्पिति के लगभग सभी क्षेत्र भी बर्फबारी से प्रभावित हैं। सोमवार को रोहतांग दर्रा के साथ कई ऊंची चोटियों के साथ निचले इलाकों में बर्फबारी हुई। बर्फबारी से हाईवे-305 यानी आनी-कुल्लू हाईवे भी सभी वाहनों के लिए बंद हो गया है। अटल टनल रोहतांग से लाहौल जाने वाले सभी तरह के वाहन सोलंगनाला बैरियर पर रोके जा रहे हैं। लाहौल में सैर सपाटे को पहुंचे पर्यटकों को पुलिस ने बर्फबारी होते ही दोपहर बाद करीब 2 बजे वापस भेज दिया। दिल्ली-भुंतर व अमृतसर की हवाई उड़ानें सोमवार को भी रद्द हो गईं। पर्यटन स्थल डलहौजी और खज्जियार के लक्कड़मंडी, पौहलाणी माता मंदिर और डैनकुंड में हल्की बर्फबारी हुई। पांगी की चोटियों और सचे जोत में भी बर्फबारी हुई है। मंडी जिले के ऊपरी भागों में ताजा बर्फबारी से शीत लहर है। शैटाधार, तुंगासीगढ़ में 12 सेंटीमीटर, मगरुगला में 10 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। आज भी बारिश-बर्फबारी कल - परसों मौसम साफ मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मंगलव

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

बर्फबारी हिमाचल शिमला लाहौल कुल्लू मनाली सड़कें बंद

Malaysia Latest News, Malaysia Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हिमाचल में बर्फबारी, सड़कें बंदहिमाचल में बर्फबारी, सड़कें बंदहिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से कई सड़कें बंद हो गई हैं।
Read more »

हिमाचल में बर्फबारी: सड़कें बंद, पर्यटन स्थलों पर सैलानी उमड़ेहिमाचल में बर्फबारी: सड़कें बंद, पर्यटन स्थलों पर सैलानी उमड़ेहिमाचल प्रदेश में बर्फबारी शुरू हो गई है। राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। इससे कई सड़कें बंद हो गई हैं। पर्यटन स्थलों पर सैलानी उमड़े हैं।
Read more »

हिमाचल में ठंड बढ़ी, 30 सड़कें बंद; राजस्थान में ओले-बारिश का अलर्ट, स्कूल बंदहिमाचल में ठंड बढ़ी, 30 सड़कें बंद; राजस्थान में ओले-बारिश का अलर्ट, स्कूल बंदहिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ी है। 30 सड़कें बंद हैं। राजस्थान में ओले-बारिश का अलर्ट है, स्कूल बंद।
Read more »

हिमाचल में बर्फबारी: पर्यटन स्थलों पर उमड़ सैलानी, सड़कें बंदहिमाचल में बर्फबारी: पर्यटन स्थलों पर उमड़ सैलानी, सड़कें बंदहिमाचल प्रदेश में दिसंबर के दौरान दूसरी बार बर्फबारी हुई है। शिमला सहित कई क्षेत्रों में बर्फबारी से कई सड़कें बंद हो गई हैं। पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ उमड़ गई है।
Read more »

हिमाचल में बर्फबारी, कई सड़कें बंदहिमाचल में बर्फबारी, कई सड़कें बंदशिमला में बर्फबारी से राजधानी और ऊपरी शिमला में सड़कें बंद हो गई हैं। लाहौल और कुल्लू से आनी का सड़क संपर्क भी कट गया है। लेकिन मैदानी इलाकों में अभी सूखा खत्म नहीं हुआ है।
Read more »

Cyclone Fengal: तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश, चेन्नई में सड़कें जलमग्न; अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बंदCyclone Fengal: तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश, चेन्नई में सड़कें जलमग्न; अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बंदचक्रवात फेंगल आज यानी 30 नवंबर की शाम 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुडुचेरी के पास कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु व पुडुचेरी के तटों को पार करेगा। इस बीच तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। खराब मौसम की वजह से चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को शनिवार शाम सात बजे तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया...
Read more »



Render Time: 2025-02-24 03:32:27