घने कोहरे के कारण दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में यातायात और हवाई सेवा प्रभावित रही। सर्द मौसम में 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
सर्द मौसम में 15 लोगों की मौत कोहरे के कारण 12 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। 100 से अधिक उड़ानों में विलंब हुआ। कोहरे के चलते 51 ट्रेनें भी देर से चलीं। सर्द मौसम ने 15 लोगों की जान भी ले ली। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में वर्षा व बर्फबारी में सड़क से फिसलकर एक वाहन शनिवार देर रात नाले में गिर गया। उसमें छह लोग सवार थे, जो रातभर वहीं पड़े रहे। सुबह जब हादसे का पता चला, तब तक ठंड से इनमें से चार की मौत हो चुकी थी। चालक समेत दो लापता हैं। यूपी में ठंड लगने से 7 लोगों की मौत हुई है। इनमें हमीरपुर में
5, भदोही व महोबा में एक-एक मौत शामिल है। वहीं, पंजाब के फिरोजपुर में कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। दिल्ली में साढ़े तीन घंटे दृश्यता शून्य घने कोहरे के चलते दिल्ली के पालम समेत कई इलाके में सुबह 4:00 बजे 7:30 बजे के बीच दृश्यता शून्य रही। इसका सीधा असर हवाई सेवा पर पड़ा। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 100 से अधिक उड़ानों के आगमन और प्रस्थान में देरी हुई। श्रीनगर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी दृश्यता 50 मीटर तक रह गई, जिसके चलते सुबह के समय दोनों जगहों से क्रमश: 10 और दो उड़ानों को रद्द करना पड़ा। 51 ट्रेनें चलीं देर से कोहरे के कारण 51 ट्रेनें भी देर से चलीं, जिनमें ज्यादातर देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय राजधानी आने वाली ट्रेनें शामिल हैं। जयपुर-बठिंडा तीन घंटे, गोरखधाम सुपरफास्ट पांच घंटे, सिरसा एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से चली। पहाड़ पर कोकेरनाग, मैदान में मंडला सबसे ठंडा जम्मू-कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान सबसे कम -8.1 डिग्री दर्ज किया गया। मैदानी क्षेत्र में मध्य प्रदेश के मंडला में सबसे कम 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में न्यूनतम पारा 9 डिग्री, गाजियाबाद व नोएडा में 8 डिग्री रहा
कोहरा मौत सर्द मौसम दिल्ली हवाई यात्रा रेल सेवा
Malaysia Latest News, Malaysia Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा, विमान और रेल सेवा प्रभावितदिल्ली एनसीआर में शुक्रवार रात घना कोहरा छा गया है जिससे कई इलाकों में दृश्यता शून्य हो गई है। यह कोहरा विमान और रेल सेवा को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।
Read more »
उत्तर भारत में बर्फबारी और कोहरा: यातायात में व्यवधानजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा के चलते सड़क, रेल और हवाई परिवहन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है.
Read more »
उत्तर भारत में भीषण ठंड, कोहरा और शीतलहर का प्रकोपदिल्ली और पंजाब-हरियाणा में भीषण ठंड और कोहरा का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने नए साल में तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है।
Read more »
कड़ाके की सर्दी और कोहरा: उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहरउत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की सर्दी और कोहरा का प्रकोप जारी है। तापमान में गिरावट और घने कोहरे के कारण कई इलाकों में जीवन प्रभावित हुआ है।
Read more »
दिल्ली सहित उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, हवाई और रेल यातायात प्रभावितदिल्ली सहित उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। घने कोहरे के कारण दिल्ली के हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं, जबकि रेल सेवाओं में भी देरी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक शीतलहर और कोहरे की स्थिति जारी रहने की चेतावनी दी है।
Read more »
घना कोहरा: देश में यातायात व्यवस्था पर असरदेश के कई राज्यों में घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यात्रा प्रभावित हुई।
Read more »