UttarPradeshElections2022 के दौरान कुछ चौंकाने वाले परिणाम भी आए हैं। 2013 में दंगे की तल्खी को राजनीति के गणित ने धुंआ -धुंआ कर दिया है। 2013 में दंगा प्रभावित Muzaffarnagar और शामली की 9 विधानसभा सीटों में से BJP की 7 सीटों पर हार हुई है।
2017 में बीजेपी इन सभी 9 सीटों पर विजयी हुई थी। इस बार सिर्फ उसे मुजफ्फरनगर और खतौली में जीत मिली है। यहां जीत का अंतर बहुत अधिक नहीं रहा है। सपा गठबंधन ने यहां शामली जनपद की तीनों सीटों पर जीत हासिल की है, तो मुजफ्फरनगर की चार विधानसभा सीटें जीती है। इन सात में से चार सीटों पर आरएलडी और 3 पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली है।गठबंधन को सबसे धमाकेदार जीत शामली जनपद की थानाभवन सीट पर मिली है, जहां योगी आदित्यनाथ सरकार में गन्ना मंत्री सुरेश राणा चुनाव हार गए हैं। सुरेश राणा को जलालाबाद घराने के अशरफ...
मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना सीट पर गठबंधन की जीत बड़ा संदेश लेकर आई है। इसी विधानसभा सीट में भाजपा के केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और किसान नेता राकेश टिकैत का घर भी है। यहां से रालोद के राजपाल बालियान चुनाव जीत गए हैं। राजपाल बालियान को दिवंगत महेंद्र सिंह टिकैत का करीबी समझा जाता है। उन्होंने भाजपा के उमेश मलिक को हराया है। 2013 के दंगे में बुढ़ाना विधानसभा सबसे ज्यादा हिंसा प्रभावित विधानसभा थी। इस सीट पर मुस्लिम और जाट वोटों की संख्या सर्वाधिक है। सबसे ज्यादा नुकसान भी इसी विधानसभा में हुआ था। जाट...
इसके अलावा चरथावल विधानसभा पर समाजवादी पार्टी के पंकज मलिक चुनाव जीत गए हैं, उन्होंने भाजपा की सपना कश्यप को हराया है। पंकज मलिक को भी एक लाख से ज्यादा मत मिले हैं। पुरकाज़ी विधानसभा से सपा गठबंधन के अनिल कुमार ने भाजपा के प्रमोद ऊंटवाल को 6 हजार मतों से हराया है। मीरापुर विधानसभा से रालोद के चंदन चौहान ने भाजपा के प्रशांत चौधरी को मात दी है। उन्होंने 27 हजार मतों से भाजपा के प्रत्याशी को हराया। खास बात यह है कि जीतने वाले सभी प्रत्याशियों को 40 फ़ीसद से ज्यादा मत मिले हैं जिसे जाट और मुस्लिम...
दंगे की इस जमीन पर जाट मुस्लिम एकता की इस फसल की कामयाबी पर बुढ़ाना के दिलदार अहमद कहते हैं कि इस कामयाबी को एकतरफ़ जहां किसान एकता कह सकते हैं तो इसे भाजपा की नीतियों का विरोध भी कहा जा सकता है। जब एक जैसी नाराजग़ी वाले लोग एकजुट हुए तो यह परिणाम आया है। हालांकि दूसरी जगहों पर इसका रिएक्शन भी हुआ और साम्प्रदायिक धुर्वीकरण हुआ। मगर जिस तरह से ठोकर लगने के बाद हमें सुध आ गई वैसे ही समय रहते सभी को आ...
मीरापुर विधानसभा के मोरना गांव के मनोज राठी भी इसी तरह की बात कहते हैं, वो बताते हैं कि हम मुजफ्फरनगर के निवासियों से ज्यादा दंगे का दर्द का अहसास किसी को नहीं है। जब हम दंगे का दंश को भुलाकर साथ आ सकते हैं तो इस बात को सांप्रदायिकता की राजनीति के बहकावे में वोट करने वाले सभी समाज को समझना चाहिये। हमें खुशी है कि हम धुर्वीकरण की अंधी दौड़ में नहीं बहे।
Malaysia Latest News, Malaysia Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना ने क़ानूनी शिक्षा में लड़कियों के लिए आरक्षण की हिमायत कीपहले अंतराष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस के उपलक्ष्य में प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना ने कहा कि वर्तमान में शीर्ष अदालत में चार महिला न्यायाधीश हैं, जो इसके इतिहास में अब तक की सबसे अधिक संख्या है और निकट भविष्य में भारत पहली महिला प्रधान न्यायाधीश का गवाह बनेगा.
Read more »
जश्न की तस्वीरें: पंजाब में आप को प्रचंड बहुमत, यूपी-उत्तराखंड में भाजपा की दमदार वापसीजश्न की तस्वीरें: पंजाब में आप को प्रचंड बहुमत, यूपी-उत्तराखंड में भाजपा की दमदार वापसी ElectionResultsWithAmarUjala ElectionResults
Read more »
देश में BJP-UP में योगी की माया,'कांग्रेस मुक्त भारत' मिशन में मोदी संग केजरीवालAssemblyElections2022 | 5 राज्यों के टेस्ट में 4-1 से जीत, राजनीति, विपक्ष और BJP का चाल-चरित्र बदल सकता है | sntoskumaar
Read more »
पंजाब की परंपरा टूटी, AAP की ग्रैंड एंट्री के साथ तीसरी पार्टी की शुरू परिपाटीPunjabElections2022 | पंजाब रुझानः Congress की लड़ाई, किसानों की चढ़ाई- AAP सत्ता में आई...कैप्टन भी हुए किनारे और सिद्धू क्लीन बोल्ड
Read more »