यूक्रेन संकट: विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, कहा- सभी भारतीय खारकीव से निकाले गए UkraineRussianWar
जगह पर रहें और अनावश्यक जोखिम ना उठाएं। विदेश मंत्रालय और हमारे दूतावास छात्रों से लगातार संपर्क में हैं।यूक्रेन में रूस के हमले के बाद हालात दिन-पर-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। इस बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि हम यूक्रेन के सूमी में भारतीय छात्रों को लेकर बहुत चिंतित हैं। हमारे छात्रों के लिए एक सुरक्षित गलियारा बनाने के लिए तत्काल युद्धविराम के लिए कई चैनलों के माध्यम से रूस और यूक्रेन की सरकारों पर जोरदार दबाव डाला जा रहा...
उन्होंने बताया कि पिसोचिन और खारकीव से हम अगले कुछ घंटों में सभी को बाहर निकालने में सफल हो जाएंगे। मुझे पूरी उम्मीद है कि ऐसा होगा। खारकीव में अब कोई नहीं बचा है। लगभग सभी भारतीय इस शहर से निकाले जा चुके हैं, जो एक अच्छी खबर है। मुख्य ध्यान अब सुमी पर है, चुनौती जारी है। हिंसा और परिवहन की कमी से हमारी चुनौती बढ़ रही है। सबसे अच्छा विकल्प युद्धविराम होगा।
Malaysia Latest News, Malaysia Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रूस के राष्ट्रपति पुतिन बोले- यूक्रेन में 3000 भारतीय बंधक, भारत ने कहा- हमें पता नहींइससे पहले गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्विटर पर एक नोट शेयर कर कहा था कि बंधक बनाए जाने की जानकारी हमें नहीं है। मंत्रालय यूक्रेन में भारतीयों के साथ संपर्क में हैं।
Read more »
Ukraine-Russia War LIVE : यूक्रेन-रूस युद्ध: खारकिव से निकाले गए सभी भारतीय नागरिक, विदेश मंत्रालय ने दी अच्छी खबरRussia Ukraine Conflict Live News In Hindi, Ukraine Russia War Crisis News Today, 5 March : रूस ने यूक्रेन में सीजफायर की घोषणा की है। ऐसा युद्धग्रस्त क्षेत्र में फंसे विदेशी नागरिकों को निकालने की मंशा से किया गया है। भारत ने रूस से कहा था कि वह अपने नागरिकों को संघर्ष-क्षेत्र से निकालना चाहता है। उधर, शनिवार सुबह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि अगर उनका देश मौजूदा युद्ध में रूस के हाथों में चला गया, तो यूरोप का पूरा महाद्वीप खत्म हो जाएगा। जेलेंस्की ने वीडियो जारी कर के कहा कि 'चुप मत रहो। सड़कों पर बाहर जाओ। यूक्रेन का समर्थन करें। हमारी स्वतंत्रता का समर्थन करें। यह न केवल रूस के सैनिकों पर जीत होगी, बल्कि यह अंधेरे पर रोशनी की जीत होगी। ये बुराई पर अच्छाई की जीत होगी। यूक्रेन की जमीन पर अब जो हो रहा है, उस पर आजादी की जीत होगी।' यूक्रेन में रूसी सेना के हमले और तेज हो गए हैं। 'कीव इंडपेंडेंट' के अनुसारर, खारकिव में बार-बार धमाके सुनाई पड़ रहे है। लोगों को नजदीकी शेल्टर में जाने का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से कहा कि यूक्रेन में तीसरे देशों के भाड़े के सैनिकों और यहां तक कि जिहादियों की मौजूदगी है। रूस के अधिकारियों ने यूक्रेन के सूमी और खारकीव से भारतीय छात्रों को निकालने के लिए 130 बसों की व्यवस्था की है। शुक्रवार को भारत ने कहा कि युद्धविराम के बिना उन्हें बाहर निकालना संभव नहीं है, क्योंकि इन क्षेत्रों में गोलीबारी और बमबारी जारी है। रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ।
Read more »
यूक्रेन पर रूसी हमले का चीन कनेक्शन: अमेरिकी इंटेलीजेंस रिपोर्ट में दावा- चीन ने विंटर ओलिपिंक खत्म होने तक यूक्रेन हमले को टालने को कहायूक्रेन पर जारी रूसी हमले को लेकर चीन का रूस कनेक्शन सामने आया है। न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन को पहले से ही यूक्रेन पर रूसी हमले की जानकारी थी। वहीं, चीन ने रूस को फरवरी की शुरुआत में कहा था कि यूक्रेन पर हमला करने से पहले वे फरवरी बीजिंग ओलिंपिक खत्म होने का इंतजार करें। | Ukraine News Today, Ukraine Crisis Today Latest Updates, Russia Ukraine, Russia Ukraine Crisis, Russian President Vladimir Putin, 2022 Winter Olympics, Beijing, China, Winter Olympic Games, Beijing 2022 Olympics
Read more »
यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत: भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, कहा- शव घेरेगा 10-12 लोगों की जगह, कांग्रेस ने किया पलटवारयूक्रेन में नवीन की मौत: भाजपा विधायक बोले- शव घेरेगा 10-12 लोगों की जगह, कांग्रेस का पलटवार- क्रूरता अब भाजपा का डीएनए Ukrainewar Russia NaveenShekharappa BJP4India INCIndia
Read more »
यूक्रेन संकट: गोलियों का शिकार हुए भारतीय ने मांगी मदद, कहा- मौत के बाद विमान भेजने का कोई फायदा नहीं होगायूक्रेन संकट: गोलियों का शिकार हुए भारतीय ने मांगी मदद, कहा- मौत के बाद विमान भेजने का कोई फायदा नहीं होगा RussianUkrainianWar
Read more »