अमेरिका ने कहा है कि रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण भारत रूस की रक्षा खरीद प्रभावित होगी. UkraineRussianWar USA
रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों का भारत के रक्षा खरीद पर होगा असरयूक्रेन पर रूस के हमले के बीच अमेरिका ने कहा है कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने के बाद भारत के लिए रूस से हथियार खरीदना अब कठिन हो जाएगा. अमेरिकी विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं जिसके बाद भारत सहित उन सभी देशों के लिए रूस से रक्षा खरीद करना मुश्किल हो जाएगा जो हथियारों के लिए रूस पर निर्भर हैं.
इस बैठक से पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूसी हमले को लेकर एक निंदा प्रस्ताव पर वोटिंग हुई थी जिससे भारत ने दूरी बना ली थी. लू ने कहा, 'मेरा मानना है कि आने वाले महीनों और वर्षों में रूस से प्रमुख हथियार प्रणालियों को खरीदना किसी के लिए भी बहुत कठिन होगा. अमेरिका ने रूस की बैंकिंग प्रणाली और रूस पर कई वित्तीय प्रतिबंध लगाए हैं, इस कारण देशों को रूस से हथियार खरीदने में कठिनाई होने वाली है.
लू से जब ये पूछा गया कि भारत संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ हुई अब तक की वोटिंग में अनुपस्थित रहा है तो क्या अमेरिका CAATSA के तहत उस पर प्रतिबंध लगाएगा तो उन्होंने जवाब दिया, 'मैं बस ये कह सकता हूं कि भारत वास्तव में अमेरिका का एक महत्वपूर्ण सुरक्षा भागीदार है. और ये कि हम भारत के साथ साझेदारी में आगे बढ़ने को महत्व देते हैं. मुझे उम्मीद है कि रूस को जिस कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है, उसे देखते हुए भारत अब उससे दूरी बनाएगा.
Malaysia Latest News, Malaysia Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कांटा भारत को चुभता है तो दर्द रूस को होता है, ये दोस्ती नहीं टूटेगीनई दिल्ली : सोवियत संघ के आखिरी शासक मिखाइल गोर्बाचेव मॉस्को से सटे कलचुगा में मुस्कुरा रहे होंगे जहां उनका घर है। संघ के विघटन तक भारत के साथ दोस्ती का हाथ मजबूती से थामे रहे गोर्बाचेव दो मार्च को 92 साल के हो गए। मुस्कुराना लाजिमी है क्योंकि रूस-यूक्रेन युद्ध ने दुनिया की तस्वीर बदल दी है। भारत की तटस्थता को रूस का साथ माना जा रहा है। गोर्बाचेव सोच रहे होंगे इतिहास दोहराया जा रहा है। ख्रुश्चेव, ब्रेझनेव से लेकर गोर्बाचेव तक सोवियत संघ के सारे नेताओं ने भारत का हाथ मजबूत किया। सोवित संघ के विघटन के बाद भले ही औपचारिक तौर पर शीत युद्ध खत्म माना गया लेकिन उसके खिलाफ बना उत्तर अटलांटिक संधि संगठन यानी नाटो कभी खत्म नहीं हुआ। अमेरिका की शह पर मजबूत होता रहा और यूक्रेन के सहारे रूस की चौखट तक पहुंच गया। हालांकि पिछले तीन दशकों में रणनीतिक-कूटनैतिक बदलावों ने सारे समीकरण ध्वस्त कर दिए थे। रूस से दोस्ती जारी रखते हुए भारत अब अमेरिका के बहुत करीब आ चुका। चीन पर दोनों देशों की एक राय है। उधर रूस और चीन साथ आ गए हैं। पहले अमेरिका और अब चीन की शह पर पाकिस्तान इतरा रहा है। लेकिन यूक्रेन युद्ध ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी कि संयुक्त राष्ट्र में भारत, पाकिस्तान और चीन की नीति समान हो गई। तीनों देशों ने रूस के खिलाफ वोट करने से इनकार कर दिया। जंग के आठ दिनों में व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो बार बात कर चुके हैं। अब यूक्रेन में फसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित गलियारा देने में रूसी सेना मदद करेगी।
Read more »
हमारी योजना के मुताबिक चल रहा है रूस में 'सैन्य अभियान'- पुतिन - BBC Hindiहालांकि कई विश्लेषक मानते हैं कि रूस की सेना यूक्रेन में योजना के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पा रही है
Read more »
ये आतंकी हमला भर नहीं, युद्ध है और इसमें EU यूक्रेन के साथ हैरूस और पुतिन का विरोध अब सिर्फ राजनीतिक और कूटनीतिक नहीं रह गया है पूरे ब्रिटेन समेत यूरोप में हमले के खिलाफ आवाज उठ रही है। पुतिन का विरोध और यूक्रेन का समर्थन अब पूरे यूरोप में सड़कों पर आ गया है। यहां ब्रिटेन में बड़े शहरों के साथ साथ छोटी छोटी जगहों पर लोगों ने पुतिन के खिलाफ में आवाज उठानी शुरू कर दी है।
Read more »
रूस से बाहर निकलने की होड़ मची है कंपनियों में | DW | 02.03.2022यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से दर्जनों दिग्गज कंपनियों ने रूस से अपना कारोबार समेटना शुरू कर दिया है. देखिए एप्पल, शेल और बीपी जैसी कंपनियों की लिस्ट, जो पूरी तरह या आंशिक तौर पर अपना कारोबार समेट चुकी हैं. russianeconomy petroleumsector ukrainewar
Read more »
यूक्रेन संकट : रूस के लिए 'दुस्वप्न' बन सकती है कीव की लड़ाई, शहरी संघर्ष में रूसी सेना का खराब रहा है अतीतयूक्रेन संकट : रूस के लिए 'दुस्वप्न' बन सकती है कीव की लड़ाई, शहरी संघर्ष में रूसी सेना का खराब रहा है अतीत RussiaUkraineConflict RussiaUkraineWar UkraineCrisis UkraineRussiaWar UkraineRussia Ukraine Russia
Read more »