हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ मास का आरंभ 14 फरवरी 2025 को मकर संक्रांति से हो रहा है। इस महीने में स्नान दान का विशेष महत्व है और पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ फल प्रदान करता है।
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, 11वां महीना माघ मास होता है। पौष पूर्णिमा के बाद इस माह का आरंभ होता है। माघ मास का शास्त्रों में भी विशेष महत्व बताया गया है। इस माह की महिमा के अनुसार, आप इस महीने में जितना भी दान पुण्य करते हैं उतना लाभकारी होती है। साथ ही भगवान विष्णु की भी विशेष कृपा व्यक्ति को मिलती है। आइए जानते हैं इस बार कब से आरंभ हो रहा है माघ मास और इसका महत्व क्या है। कब के आरंभ हो रहा है माघ मास 2025 ?पंचांग के अनुसार, मकर संक्रांति से इस महीने का आरंभ हो रहा है। सूर्य के मकर राशि में
जाने को मकर संक्रांति कहते हैं। सूर्य इस बार 14 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस दिन से ही माघ मास का आरंभ हो रहा है और 12 फरवरी का माघ मास का समापन होगा। माघ मास का महत्ववेदों और पुराणों में माघ मास में स्नान दान का विशेष महत्व बताया गया है। साथ इस महीने में कुंभ मेले का आयोजन भी किया जाता है। इस महीने में पवित्र नदियों में स्नान और दान का खास महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस महीने में गंगा स्तोत्र और गंगा स्तुति करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति को भगवान विष्णु की कृपा मिलती है और वह व्यक्ति जीवन मरण के चक्र से मुक्त हो जाता है। माघ मास में जरूर करें ये काममाघ मास में आपके घर पर यदि कोई भी व्यक्ति आता है तो उसे खाली हाथ न जाने दें।साथ ही इस महीने में तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए। साथ ही इस माह पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए। यह महीना दान पुण्य कमाने का महीना है। ऐसे में साधक को कड़े शब्द बोलने से बचना चाहिए साथ ही मोह, ईर्ष्या, लोभ आदि चीजों का त्याग करना चाहिए। माघ मास में तिल और गुड़ का सेवन करना चाहिए। साथ ही इनका दान भी करना विशेष लाभकारी होता है।इस महीना भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण की उपासना करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पुण्य की प्राप्ति होती है
माघ मास मकर संक्रांति स्नान दान कुंभ मेला भगवान विष्णु
Malaysia Latest News, Malaysia Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
विनायक चतुर्थी 2025: शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्वविस्तृत जानकारी: विनायक चतुर्थी 2025 की तिथि, पूजन समय, महत्व और उपाय।
Read more »
पौष पूर्णिमा 2025: जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और महाकुंभ से जुड़ी जानकारीपौष पूर्णिमा 2025 की तिथि, महत्व, स्नान-दान मुहूर्त और प्रयागराज में महाकुंभ से जुड़ी जानकारी
Read more »
पौष पूर्णिमा 2025: जानें तिथि, मुहूर्त और महत्वपौष पूर्णिमा 2025 की तिथि, मुहूर्त और महत्व के बारे में जानें।
Read more »
2025 में पूर्णिमा कब है? जानें साल भर में पूर्णिमा तिथियांपूर्णिमा हर महीने पड़ने वाली एक शुभ तिथि मानी जाती है। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है। इस लेख में 2025 में सभी पूर्णिमा की तिथियां दी गई हैं।
Read more »
2025 में फरवरी माह में ये दो एकादशी मनाई जाएंगीहिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। 2025 में फरवरी माह में जया और विजया एकादशी मनाई जाएगी।
Read more »
बुधवार को भगवान गणेश की पूजा और दान, जानें पंचांग और शुभ मुहूर्तपौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि 25 दिसंबर को पड़ रही है। इस दिन बुधवार है और भगवान गणेश की पूजा करने का विशेष महत्व है।
Read more »