अठारहवीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा. इस दौरान निचले सदन के नए सदस्य शपथ लेंगे और फिर 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा.
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने बताया कि सात बार के लोकसभा सदस्य भर्तृहरि महताब को निचले सदन का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया. भर्तृहरि महताब नए सांसदों को शपथ दिलाएंगे. भर्तृहरि महताब लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होने तक पीठासीन अधिकारी के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे. लोकसभा सदस्य के. सुरेश, टीआर बालू, राधा मोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंद्योपाध्याय अस्थायी अध्यक्ष की सहायता करेंगे.
 महताब ने कटक सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजद के संतृप्त मिश्रा को 57,077 वोटों से हराया. ओडिशा में लोकसभा की कुल 21 सीटों में से 20 पर जीत हासिल कर भाजपा ने बीजू जनता दल का लोकसभा चुनाव में सूपड़ा साफ कर दिया था. प्रदेश में कांग्रेस ने एक सीट जीती. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजद ने 12 सीटें जीती थीं, भाजपा को आठ और कांग्रेस को एक सीट मिली थी. इसके साथ ही भाजपा ने विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करते हुए पहली बार ओडिशा में सरकार भी बनाई.
Bhartrihari Mehtab Parliament Session 2024
Malaysia Latest News, Malaysia Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब बने प्रोटेम स्पीकर, नए लोकसभा अध्यक्ष का कराएंगे चुनावबीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब 18वीं लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर होंगे. भर्तृहरि महताब ही नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे. बता दें कि महताब ओडिशा के कटक से 57077 वोटों से चुनाव जीते थे. उन्होंने बीजेडी के संतरूप मिश्रा को हराया था.
Read more »
Protem Speaker: भर्तृहरि महताब बने लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्तिProtem Speaker: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भर्तृहरि महताब को लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है. वह लोकसभा के अध्यक्ष के चुनाव तक इस पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे.
Read more »
18वीं लोकसभा के लिए भर्तृहरि महताब बने प्रोटेम स्पीकर, कांग्रेस ने जताया विरोधसोमवार से शुरू हो रहे 18वीं लोकसभा सत्र के लिए सात बार के बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। महताब के अस्थाई स्पीकर बनाए जाने का कांग्रेस पार्टी ने विरोध किया है।
Read more »
भर्तृहरि महताब प्रोटेम स्पीकर नियुक्त, नए सांसदों को शपथ दिलाएंगे: कटक से 7 बार के सांसद, मार्च में BJD छोड़...President Murmu appointed Bhartruhari Mahtab as Protem Speaker 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। इसमें लोकसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा। इससे पहले गुरुवार (20 जून) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के आर्टिकल 95 (1) के तहत ओडिशा के कटक से भाजपा सांसद भतृर्हरि माहताब...
Read more »
Lok Sabha Session: भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब होंगे अगले प्रोटेम स्पीकर, राष्ट्रपति ने की नियुक्तिLok Sabha Session: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति कर दी है। ओडिशा से भाजपा के सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा सत्र के मद्देनजर इस पद पर नियुक्त किया गया है।
Read more »
कौन हैं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर बनने जा रहे भर्तृहरि महताब? जानें 7 बार के सांसद को क्यों मिली ये अहम जि...राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा से भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है. आइए जानते हैं कि भर्तृहरि महताब कौन हैं और उन्हें ही क्यों चुना गया.
Read more »