बिहार में कहर ढा रहा ठंड

मौसम News

बिहार में कहर ढा रहा ठंड
ठंडकोहरामौसम विभाग
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 53 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 51%

बिहार में एक जनवरी से ठंड का कहर चल रहा है। कई जिलों में सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए। मौसम विभाग ने घने कोहरे के अलर्ट जारी किया है।

पटना: बिहार एक जनवरी 2025 की सुबह से ही ठंड से हलकान है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में एक जनवरी को पूरे दिन सूर्यदेव ने दर्शन ही नहीं दिए। दो जनवरी को दोपहर में थोड़ी देर के लिए वो मेहरबान हुए तो पारा थोड़ा चढ़ा लेकिन शाम होते ही फिर से लोगों को आग का सहारा लेना पड़ गया। हालांकि खेतीबाड़ी के लिए पूस में एक बरसात और ऐसी ही ठंड की जरूरत भी होती है। अब मौसम विभाग ने शुक्रवार की सुबह-सुबह बड़ा अलर्ट जारी किया।पटना मौसम विज्ञान केंद्र का अलर्ट पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से घने कोहरे को लेकर

अलर्ट जारी किया गया। शुक्रवार की सुबह मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान और गोपालगंज में एक या दो जगहों पर घने कोहरे / कुहासे का अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट आप नीचे देख सकते हैं। आने वाले दिनों में मिल सकती है राहतमौसम विभाग के अनुसार आज फिलहाल तापमान में किसी बदलाव की गुंजाइश नहीं है। लेकिन उसके बाद कल से अगले तीन दिन से न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान राज्य में अलग-अलग हिस्सों के हिसाब से अधिकतम तापमान 14 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 06 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। नीचे के चार्ट में आप इसे अपने जिलों के हिसाब से देख सकते हैं जो 8 जनवरी 2025 तक के लिए है। बाहर निकलना मतलब ठंड से सीधा सामनाअगर 2 जनवरी यानी कल की बात करें तो पटना का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन तब भी कंपकंपी बढ़ी रही। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पूर्णिया में रिकॉर्ड किया गया, वो भी 21.2 डिग्री सेल्सियस। आप समझ सकते हैं कि ठंड का क्या आलम है। वहीं अरवल, गया, बक्सर समेत कई जिले भी ठंड से ठिठुरते रहे। बाकी जिलों में भी तापमान 19 डिग्री सेल्सियस को छूने में हांफता नजर आया

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

ठंड कोहरा मौसम विभाग अलर्ट बिहार

Malaysia Latest News, Malaysia Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिहार में ठंड का कहर, तापमान 8 डिग्री तक गिर गयाबिहार में ठंड का कहर, तापमान 8 डिग्री तक गिर गयाबिहार में ठंड का कहर बढ़ गया है। पटना समेत कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर पश्चिमी हवाओं और बादलों के कारण सोमवार को दिन का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों तक यही हाल रहेगा। शीतलहर चलने की भी संभावना है।
Read more »

Bihar Weather Update: बिहार में बढ़ने लगी ठंड, मौसम का तेजी से बदल रहा मिजाजBihar Weather Update: बिहार में बढ़ने लगी ठंड, मौसम का तेजी से बदल रहा मिजाजBihar Weather Update: बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का सितम जारीउत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का सितम जारीउत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। लोग तेज ठंड और कोहरे की मार झेल रहे हैं। दिसंबर महीने में शीतलहर का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।
Read more »

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, दिल्ली में ऑरेंज अलर्टउत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, दिल्ली में ऑरेंज अलर्टबारिश के बाद उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है और मौसम विभाग ने आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Read more »

मेरठ में शीतलहर का असर कम नहीं हो रहा हैमेरठ में शीतलहर का असर कम नहीं हो रहा हैमेरठ में शीतलहर का असर जारी है। गुरुवार को भी दिन में रात जैसी ठंड का अहसास रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अभी ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।
Read more »

अफ्रीका में कहर बरपा रहा एमपॉक्स, 70 हजार के करीब पहुंची पीड़ितों की संख्याअफ्रीका में कहर बरपा रहा एमपॉक्स, 70 हजार के करीब पहुंची पीड़ितों की संख्याअफ्रीका में कहर बरपा रहा एमपॉक्स, 70 हजार के करीब पहुंची पीड़ितों की संख्या
Read more »



Render Time: 2025-02-15 07:06:16