यह लेख पौष माह में प्रदोष व्रत की तारीख, पूजा विधि और महत्व के बारे में बताता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रदोष व्रत को शास्त्रों में बहुत ही शुभ व्रतों में से एक माना गया है, जो अपने आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह शुभ दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा के लिए समर्पित है। कहते हैं कि इस दिन जो साधक व्रत रखते हैं और भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं, उन्हें उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में पौष माह में प्रदोष व्रत कब-कब रखा जाएगा, आइए उसकी सही डेट और पूजा विधि जानते हैं। पौष महीने का पहला प्रदोष व्रत कब है? हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल पौष माह के
कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 28 दिसंबर को सुबह 2 बजकर 26 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 29 दिसंबर को सुबह 3 बजकर 32 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए 28 दिसंबर को पौष माह का पहला प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस बार यह व्रत शनिवार को पड़ रहा है। शनिवार को पड़ने की वजह से शनि प्रदोष के नाम से जाना जाता है। पौष महीने का दूसरा प्रदोष व्रत कब है? वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 11 जनवरी को सुबह 8 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 12 जनवरी की सुबह 06 बजकर 33 मिनट पर होगा। इस दिन शाम की पूजा का महत्व है, जिस वजह से पौष माह का दूसरा प्रदोष व्रत 11 जनवरी को रखा जाएगा। शनिवार के दिन पड़ने के कारण इसे शनि प्रदोष के नाम से जाना है। प्रदोष व्रत पूजा विधि सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। शिव जी के सामने व्रत का संकल्प लें।स्नान-ध्यान के बाद पूजा घर की साफ-सफाई करें। फिर शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद शिवलिंग का गंगाजल व पंचामृत से अभिषेक करें। उन्हें सफेद चंदन का तिलक लगाएं। आक के फूल, बेलपत्र, भांग और धतूरा आदि चीजें शिव जी को अर्पित करें। देसी घी का दीपक जलाएं और खीर का भोग लगाएं। रुद्राक्ष की माला से पंचाक्षरी मंत्र का 108 बार जाप करें। आरती से पूजा को पूर्ण करें। अंत में पूजा के दौरान हुई सभी गलतियों के लिए क्षमा मांगे। इसके साथ ही तामसिक चीजों से परहेज करें
प्रदोष व्रत पौष माह शिव पूजा शनि प्रदोष पूजा विधि
Malaysia Latest News, Malaysia Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गुरु प्रदोष व्रत 2024 : तिथि, पूजा मुहूर्त और भोगगुरु प्रदोष व्रत 2024 की तिथि, पूजा मुहूर्त और भोग के बारे में विस्तृत जानकारी
Read more »
Guru Pradosh Vrat Puja Vidhi: गुरु प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त और पूजा विधिगुरु प्रदोष व्रत शिव पूजा का समर्पण है और जानने की बात है कि यह व्रत किन दिनों पड़ता है, उदयातिथि के कारण 28 नवंबर को गुरु प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस व्रत के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि भी बताए जाएंगे।
Read more »
शनिवार को शनि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि2024 का अंतिम शनि प्रदोष व्रत 28 दिसंबर को मनाया जाएगा। शनि प्रदोष व्रत की पूजा विधि और इसका महत्व यहां पढ़ें।
Read more »
Guru Pradosh Vrat 2024 : गुरु प्रदोष व्रत की पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व, यहां जानिएGuru Pradosh Vrat Muhurat November 2024 : नवंबर महीने का आखिरी प्रदोष गुरु प्रदोष 28 नवंबर को रखा जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व.
Read more »
Margashirsha Pradosh Vrat 2024: कब है मार्गशीर्ष माह का पहले प्रदोष व्रत, जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधिMargashirsha Pradosh Vrat 2024: भगवान कृष्ण को समर्पित मार्गशीर्ष माह के की शुरुआत 16 नवंबर से हो चुकी है. इस महीने में अनेक व्रत त्योहार आ रहे हैं. हर महीने आने वाले प्रदोष व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है. | धर्म-कर्म
Read more »
Aaj Ka Panchang, 13 December 2024 : आज प्रदोष व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्तToday Panchang | Margashirsha Month 2024, Pradosh Vrat and Shiv Chaturdashi Vrat : आज प्रदोष व्रत और शिव चतुर्दशी का व्रत है। साथ ही आज त्रयोदशी तिथि सायं 07 बजकर 41 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ होगा। ऐसे में आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त का समय और राहुकाल का...
Read more »