Vladimir Putin : यूक्रेन पर 24 फरवरी को रूस के हमले के बाद अमेरिका और यूरोपीय देशों ने मास्को के खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं. इसमें व्लादीमीर पुतिन, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव जैसे नेताओं के खिलाफ पाबंदियां भी शामिल हैं.
लंदन: Russia Ukraine War : यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने के 10 दिन बीत जाने के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने अमेरिका और यूरोपीय देशों को चेतावनी दी है. पुतिन ने कहा है कि पश्चिमी देशों के आर्थिक प्रतिबंध युद्ध के ऐलान जैसे ही हैं. पुतिन ने फिर दोहराया कि यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का मकसद रूसी भाषी समुदाय की रक्षा करना है और इसके लिए यूक्रेन का असैन्यीकरण और नाजीवादी तत्वों का सफाया करना है, ताकि ये देश तटस्थ बना रहे.
यह भी पढ़ेंमास्को में एयरोफ्लोट ट्रेनिंग सेंटर में महिला फ्लाइट अटेंडेंट के समूह के बीच पुतिन ने ये बात कही. हालांकि नाटो ने यूक्रेन में नो फ्लाई जोन लागू करने की यूक्रेनी सरकार को लगातार खारिज किया है. उसका मानना है कि इससे जंग यूक्रेन के बाहर फैल जाएगी. पुतिन ने साफ किया कि इस अभियान में कोई भी बाहरी तत्व या जबरदस्ती शामिल किए लोग नहीं है, बल्कि पेशेवर सैनिक इसे अंजाम दे रहे हैं. रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी फौज सारे लक्ष्यों को हासिल करेगी और इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए.
पुतिन ने उन संभावनाओं को भी खारिज किया, जिसमें कहा गया है कि रूस में मार्शल लॉ या किसी अन्य प्रकार की आपात स्थिति को लागू किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि ऐसा तभी किया जाता है जब कोई बड़ा बाहरी या आंतरिक खतरा पैदा हो. इसकी कोई आवश्यकता नहीं दिख रही है. गौरतलब है कि रूस में भी यूक्रेन के खिलाफ हमले को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. रूसी सरकार इन प्रदर्शनकारियों को लगातार हिरासत में ले रही है.
* 'घरों में ही रहें', यूक्रेन के सुमी में फंसे भारतीय छात्रों के आपात संदेशों के बीच सरकार ने दी सलाहListen to the latest songs, only on JioSaavn.comRussian President Vladimir PutinWestern Economic SanctionsRussia Ukraine Warटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2022 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें और जानें इलेक्शन रिज़ल्ट्स सबसे पहले |
Malaysia Latest News, Malaysia Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Coronavirus Vaccination: 12-17 वर्ष के बच्चों के लिए Covovax के इमरजेंसी इस्तेमाल की सिफारिशCovovax Vaccine for Vaccination: केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (Central Drugs Standard Control Organisation-CDSCO) की कोविड-19 पर विशेषज्ञ समिति ने शुक्रवार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India-SII) के आवेदन पर विचार किया और कोवोवैक्स (Covovax) के आपात उपयोग (Emergency Use Authorizations-EUA) को मंजूरी देने की सिफारिश की.
Read more »
रूस ने BBC पर लगाया प्रतिबंध,संस्थान ने पाठकों के लिए खोज निकाला 'प्लान-B'UkraineRussia | रूस ने बैन लगाते हुए कहा कि पश्चिमी मीडिया रूस विरोधी तस्वीर पेश करता है, जबकि अपने नेताओं को इराक और दूसरे युद्धों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराता.
Read more »
यूक्रेन संकट : अमेरिका ने रूस के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, 19 रईसों पर लगाया पूर्ण प्रतिबंधयूक्रेन संकट : अमेरिका ने रूस के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, 19 रईसों पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध RussiaUkraineConflict RussiaUkraineWar UkraineCrisis UkraineRussiaWar UkraineRussia Ukraine Russia
Read more »
यूक्रेन पर हमले के बीच क्वॉड देशों की हुई बैठक, जानिए क्या हुआ फ़ैसला - BBC Hindiयूक्रेन पर रूस ने हमला किया, उस बीच यह बैठक हुई. क्वॉड देशों में भारत एकमात्र देश है, जिसने यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा नहीं की है.
Read more »
तीसरे देशों से आए कट्टरपंथी और भाड़े के सैनिक लड़ रहे हैं यूक्रेन में युद्ध- पुतिनPutin ने जर्मन चांसलर स्कोल्ज से कहा- यूक्रेन के राष्ट्रवादी, विदेशियों समेत आम लोगों को मानव ढाल के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं. RussiaUkraine
Read more »