नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ ने मचाई तबाही, 66 लोगों की मौत
काठमांडू, 29 सितंबर । नेपाल में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। गृह मंत्रालय की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार 66 लोगों की मौत और 60 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।
साथ ही तिवारी ने दावा किया है कि सुरक्षा बलों ने 3 हजार से अधिक लोगों को बचाया है। सरकार ने घायलों को मुफ्त इलाज और इस तबाही में अपने सिर से छत गंवा चुके लोगों के लिए जल्द से जल्द पुनर्वास का काम शुरू करने का फैसला लिया है। नेपाल पुलिस ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण देश के बाकी हिस्सों से काठमांडू से जोड़ने वाले राजमार्गों सहित लगभग सभी राजमार्ग पर आवागमन ठप है। भूस्खलन की वजह से काठमांडू के सभी प्रवेश मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।
नेपाल में इस वर्ष मानसून के दौरान औसत से अधिक वर्षा हुई है। उफनती नदियों के कारण काठमांडू के कुछ हिस्सों में पानी भर गया है। कई घर पानी में डूब गए हैं और लोगों को ऊपरी मंजिल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
Malaysia Latest News, Malaysia Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 10 लोगों की मौत, सात लापतानेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 10 लोगों की मौत, सात लापता
Read more »
नेपाल में बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन: 66 लोगों की मौत, 79 लापतालगातार बारिश से प्रभावित नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 66 लोगों की जान गई है। 60 लोग घायल हुए हैं और 79 लोग लापता हैं। कार्यवाहक प्रधानमंत्री प्रकाश मान सिंह ने आपात बैठक बुलाई है।
Read more »
फिलीपींस में बाढ़ और भूस्खलन से 10 की मौतफिलीपींस में बाढ़ और भूस्खलन से 10 की मौत
Read more »
पाकिस्तान में भूस्खलन की चपेट में आई यात्री वैन, दो सैनिकों समेत तीन लोगों की मौतपाकिस्तान में भूस्खलन की चपेट में आई यात्री वैन, दो सैनिकों समेत तीन लोगों की मौत
Read more »
गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारीGujarat Flood 2024 Update: गुजरात में बाढ़ और बारिश ने भारी तबाही मचाई है. यहां 13 जिलों में पिछले Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
इंडोनेशिया : सोने की खदान में भूस्खलन से 12 लोगों की मौत, 11 घायलइंडोनेशिया : सोने की खदान में भूस्खलन से 12 लोगों की मौत, 11 घायल
Read more »