दिल्ली में महिला वोटरों की भूमिका निर्णायक

राजनीति News

दिल्ली में महिला वोटरों की भूमिका निर्णायक
राजनीतिदिल्लीचुनाव
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 70 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 51%

दिल्ली विधानसभा चुनाव में महिला वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा है। राजनीतिक दल महिला वोटरों को अपने पक्ष में लाने के लिए योजनाएं घोषित कर रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी होने के एक दिन बाद मंगलवार को ही चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार चुनाव में महिलाओं की भूमिका निर्णायक होगी। वर्ष 1993 के बाद से ऐसा पहली बार है, जब इस चुनाव में सबसे ज्यादा महिला वोटर हैं। इनकी संख्या कुल मतदाताओं में 46.

21 फीसदी है। यही वजह है कि सभी राजनीतिक दल अभी तक की अपनी चुनावी रणनीति में महिलाओं के सामने झोली फैलाए दिख रहे हैं। आप और कांग्रेस ने महिला वोटर को अपने हक में लाने के लिए पत्ते खोल दिए हैं। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री ने भी आश्वस्त किया है कि महिलाओं के सशक्तीकरण में भाजपा की प्रदेश सरकार हर स्तर पर काम करेगी। आप और कांग्रेस योजनाओं की कर चुकी हैं एलान दिल्ली सरकार ने हाल ही में महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू की है। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीते माह कहा था कि अगर फिर से आप की सरकारी बनती है तो महिलाओं को 1000 रुपये नहीं, बल्कि 2100 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, कांग्रेस की ओर से प्यारी दीदी योजना शुरू करने की घोषणा की गई है। इसमें महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये देने की घोषणा की गई है। दूसरी तरफ भाजपा की ओर से अभी फिलहाल कोई योजना की घोषणा नहीं की गई है। फिर भी रविवार को भाजपा की परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री ने भाजपा शासित अन्य राज्यों में महिलाओं से जुड़ी योजनाओं का जिक्र किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि दिल्ली में भाजपा महिलाओं से जुड़ी योजना की जल्द घोषणा कर सकती है। मतदान फीसदी में लगातार हुई बढ़ोतरी 1993 के चुनाव में महिलाएं मतदान फीसदी में पुरुष मतदाताओं से 6.29 फीसदी पीछे रहीं। इसके बाद के सभी चुनावों में महिलाओं के मतदान फीसदी में बढ़ोतरी हुई है। 1998 के चुनाव में 4.48 फीसदी, 2003 में 3.37, 2008 में 1.72, 2013 में 0.90, 2015 में 1.14 फीसदी पीछे रहीं। वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में महिलाएं पुरुष मतदाताओं से मात्र 0.08 फीसदी पीछे रहीं

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

राजनीति दिल्ली चुनाव महिला वोटर वोटिंग रणनीति योजनाएं

Malaysia Latest News, Malaysia Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका निर्णायकदिल्ली विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका निर्णायकदिल्ली विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका निर्णायक होगी। इस बार चुनाव में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है।
Read more »

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने महिलाओं को 2500 रुपये देने की घोषणा कीदिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने महिलाओं को 2500 रुपये देने की घोषणा कीकांग्रेस ने दिल्ली चुनाव में महिला वोटरों को लुभाने के लिए हर महिला को 2500 रुपये देने का वादा किया है।
Read more »

वर्चुअल असिस्टेंट्स में महिला आवाज़ का राज़वर्चुअल असिस्टेंट्स में महिला आवाज़ का राज़यह लेख वर्चुअल असिस्टेंट्स में महिला आवाज़ के प्रचलन के कारणों का पता लगाता है। इसमें महिला आवाज़ों की पसंद, सामाजिक मानदंडों और मार्केटिंग रणनीतियों की भूमिका पर चर्चा की गई है।
Read more »

भूमिका गुरुंग बोलीं- ‘मानसिक अवरोधों को तोड़ने में मदद करती है अलग-अलग तरह की भूमिका’भूमिका गुरुंग बोलीं- ‘मानसिक अवरोधों को तोड़ने में मदद करती है अलग-अलग तरह की भूमिका’भूमिका गुरुंग बोलीं- ‘मानसिक अवरोधों को तोड़ने में मदद करती है अलग-अलग तरह की भूमिका’
Read more »

दिल्ली चुनाव में महिला वोटरों का महत्वदिल्ली चुनाव में महिला वोटरों का महत्वदिल्ली विधानसभा चुनाव में महिला वोटरों की संख्या सबसे अधिक होने से राजनीतिक दलों ने महिलाओं को लुभाने के लिए अपनी रणनीति में बदलाव किया है। आप, कांग्रेस और भाजपा ने महिलाओं को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग योजनाएं पेश की हैं। महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत पिछले चुनावों में लगातार बढ़ रहा है, इसलिए यह चुनाव परिणाम को प्रभावित कर सकता है।
Read more »

ओला कैब में महिला का डरावना अनुभवओला कैब में महिला का डरावना अनुभवदिल्ली की एक महिला ने ओला कैब में अपने डरावने अनुभव का खुलासा किया जहां ड्राइवर ने अचानक गाड़ी रोक दी और लोन की बात करते हुए, उसे खतरे में डाल दिया.
Read more »



Render Time: 2025-02-22 15:37:56