दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात घने कोहरे से दृश्यता शून्य हो गई। इससे दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई और 100 से अधिक विमान देरी का शिकार हुए। रेलवे ट्रैक पर भी कोहरा की वजह से ट्रेनों की गति धीमी हो गई और कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
दिल्ली -एनसीआर में शुक्रवार की रात ठिठुरन के बीच घना कोहरा भी छाया हुआ है। इससे कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। सड़कों पर थोड़ी सी दूर का कुछ नहीं दिख रहा है। दिल्ली के पालम सहित कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, दृश्यता शून्य रह गई है। शुक्रवार सुबह को भी ज्यादा कोहरा देखने को मिला था। इससे दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। इस वजह से विमान और रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई। रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की चाल थम गई वही दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। इससे यात्रियों को बेहद
परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों की बिगड़ी समय सारणी की वजह से शनिवार को भी ट्रेनों की चाल थमी रहेगी। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से शुक्रवार को संचालित होने वाली 100 से ज्यादा विमान देरी का शिकार हुई। रनवे पर दृश्यता घटने की वजह से लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू कर विमानों की आवाजाही कराई गई। इससे अन्य विमानों के संचालन में देरी हुई और यात्रियों को एयरपोर्ट के टर्मिनल पर विमानों के इंतजार में परेशान होना पड़ा। उधर रेलवे ट्रैक पर चलने वाली उत्तर भारत की 150 से अधिक ट्रेन देरी का शिकार हुई। इसमें दिल्ली पहुंचने वाली 41 से अधिक ट्रेन परिवर्तित समय से रवाना की गई। देरी से चलने वाली ट्रेन में मुख्य रूप से महाबोधी एक्सप्रेस दो घंटे से अधिक, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ सात घंटे से अधिक, पूरबिया एक्सप्रेस 4 घंटे से अधिक, विक्रमशिला 3 घंटे से अधिक देरी से संचालित हुई। इसी तरह महाकौशल, गोमती, अमृतभारत, हावड़ा राजधानी, सियालदाह राजधानी, वंदे भारत, कैफियात, मगध, कानपुर शताब्दी, भी देरी से चली। उत्तर भारत में चलने वाली ट्रेन के साथ ही दक्षिण भारत की तरफ आवाजाही करने वाली लंबी दूरी की ट्रेन भी कोहरे की गिरफ्त में आ रही है। इनमें कर्नाटक एक्सप्रेस, केरल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन शामिल हैं
कोहरा दिल्ली एयरपोर्ट रेलवे देरी यात्रियों
Malaysia Latest News, Malaysia Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तर भारत में घना कोहरा, तापमान में गिरावटदिल्ली और उत्तर भारत में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। तापमान में भी गिरावट आई है।
Read more »
देश भर का मौसम अपडेटआज का मौसम अपडेट, दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण और कोहरा
Read more »
दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरादिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड और कोहरा, प्रदूषण भी गंभीर
Read more »
दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा, विजिबिलिटी 0 मीटरदिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को सीजन का सबसे घना कोहरा पड़ा. विजिबिलिटी कम होने के कारण ड्राइविंग करना काफी मुश्किल है.
Read more »
सहारनपुर में शीतलहर का प्रकोपसहारनपुर में शीतलहर ने दस्तक दी है, जिससे तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कोहरा और बादल छाए रहने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है।
Read more »
भारत में कड़ी सर्दी और घना कोहरा, यातायात प्रभावितदेश में कड़ी सर्दी का दौर जारी है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंड का असर दिख रहा है। इस मौसम में कोहरा भी लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। उत्तर भारत में कोहरे के कारण हवाई, सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है।
Read more »