झारखंड में बर्फीली हवाओं से लौटेगी ठिठुरन, कोहरे का यलो अलर्ट

मौसम News

झारखंड में बर्फीली हवाओं से लौटेगी ठिठुरन, कोहरे का यलो अलर्ट
मौसमठंडकोहरा
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 51%

झारखंड में मौसम में बदलाव के साथ बर्फीली हवाओं का झोंका चलने से फिर ठिठुरन का अहसास होगा। मौसम विभाग ने घने कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

झारखंड में बर्फीली हवाओं से फिर लौटेगी ठिठुरन, 9 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट । रांची सहित राज्य के अधिकतर जिलों में मंगलवार की शाम से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा। सुबह से दोपहर तक बादल छाने की वजह से न्यूनतम तापमान बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। इस वजह से ठंड से कुछ राहत मिली थी, लेकिन दोपहर बाद आसमान साफ होते ही एकबर्फीली हवाओं के झोंके से लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। रात में सड़कों पर चहल-पहल कम हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 8 और 9 जनवरी

को न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इस वजह से ठंड बढ़ेगी।10 जनवरी को कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 11 और 12 जनवरी से उत्तर-पश्चिमी भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखेगा। इस वजह से उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश और बर्फबारी होगी। इसका असर झारखंड पर भी दिखेगा। ठंड से कुछ राहत मिलेगी। 11 जनवरी को सुबह से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। 13 जनवरी से न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट होगी।इधर मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से सबसे अधिक परेशानी बच्चे-वृद्धों को हो रहा है। इसका असर इनके हेल्थ पर पड़ रहा है। इससे बचाव के लिए उन्हें ठंड से बचाने के लिए विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है। अस्पतालों में भी मौसम की वजह से बीमार हो रहे लोगों की खासा संख्या दिख रही है। सबसे अधिक चाइल्ड वार्ड और ओपीडी में भीड़ नजर आ रही है।मौसम विभाग रांची ने घने कोहरा का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के उत्तर- पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां सहित अन्य जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शहर के आसपास के क्षेत्रों में भी कोहरा की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने की संभावना है। ऐसे में सावधानी से वाहन चलाने की नसीहत दी गई है।राज्य के कई क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश हुई है। डाल्टनगंज सहित आसपास के जिलों में बारिश होने से मौसम में बदलाव देखा गया। दोपहर बाद ठंडी हवाएं चलने लगी। इधर, सुबह में शहर में धुंध और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

मौसम ठंड कोहरा अलर्ट झारखंड

Malaysia Latest News, Malaysia Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट, विजिबिलिटी 10 से 50 मीटर तकहरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट, विजिबिलिटी 10 से 50 मीटर तकहरियाणा में बारिश के बाद घने कोहरे की चेतावनी जारी। 11 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी, जबकि अन्य 13 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी।
Read more »

बर्फीली हवाओं से बढ़ा कोहरा, धूप से लोगों को राहतबर्फीली हवाओं से बढ़ा कोहरा, धूप से लोगों को राहतपहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली में घने कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को अच्छी धूप खिलने से कोहरे से राहत मिली।
Read more »

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाया कोहरे का प्रकोपबर्फीली हवाओं ने बढ़ाया कोहरे का प्रकोपपहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने राजधानी में ठंड के साथ घने कोहरे का प्रकोप बढ़ा दिया। हालांकि रविवार को अच्छी धूप खिलने से कोहरे से कुछ राहत मिली।
Read more »

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाया कोहरा, रविवार को धूप से राहतबर्फीली हवाओं ने बढ़ाया कोहरा, रविवार को धूप से राहतबर्फीली हवाओं ने दिल्ली में कोहरे का प्रकोप बढ़ा दिया है। रविवार को धूप खिलने से कोहरे से राहत मिली।
Read more »

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाया कोहरे का प्रकोप राजधानी मेंबर्फीली हवाओं ने बढ़ाया कोहरे का प्रकोप राजधानी मेंबर्फीली हवाओं ने राजधानी में कोहरे का प्रकोप बढ़ा दिया है। रविवार को कोहरे से राहत मिली, लेकिन शाम को फिर से कोहरा छा गया।
Read more »

कोहरा और धूप: दिल्ली का मौसमकोहरा और धूप: दिल्ली का मौसमराजधानी दिल्ली में बर्फीली हवाओं ने कोहरे को बढ़ावा दिया है। रविवार को हालांकि धूप से कोहरे से राहत मिली।
Read more »



Render Time: 2025-02-19 21:58:16