कोरोना देश में: 24 घंटे के आंकड़ों ने डराया, 45,695 मरीज मिले, 44,506 ठीक हुए; 56 दिन बाद नए केस ठीक होने वालों से ज्यादा, एक्टिव केस में भी बढ़ोतरी CoronavirusPandemic
देश में बुधवार को 45,695 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 44,506 लोग ठीक हुए और 819 की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 359 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
देश में 56 दिनों के बाद नए केस ठीक होने वाले मरीजों से ज्यादा आए हैं। 56 दिन बाद ही एक्टिव केस में बढ़ोतरी देखी गई है। इससे पहले 12 मई को 3.62 लाख केस आए थे और 3.52 लाख मरीज ठीक हुए थे। इसी दिन एक्टिव केस में 6,399 की बढ़ोतरी हुई थी। उसके बाद से एक्टिव केस में लगातार गिरावट हो रही थी।बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए:2.98 करोड़8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियाें के साथ छूट भी है। इनमें कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा,...