कांग्रेस ने कालकाजी से अलका लांबा को टिकट दिया, आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी

राजनीति News

कांग्रेस ने कालकाजी से अलका लांबा को टिकट दिया, आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी
कांग्रेसAAPअलका लांबा
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 50 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 51%

दिल्ली कांग्रेस ने कालकाजी सीट से अलका लांबा को टिकट दिया है। इस सीट से दिल्ली की सीएम और आम आदमी पार्टी की कद्दावर नेता आतिशी चुनाव लड़ रही हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी ( AAP ) की कद्दावर नेता आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें सिर्फ एक नाम का ही ऐलान किया गया है। पार्टी ने कालकाजी सीट से अलका लांबा को टिकट दिया है। इस सीट से दिल्ली की सीएम आतिशी आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया- 'केंद्रीय चुनाव समिति ने अलका लांबा की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी

है। अलका लांबा दिल्ली विधान सभा के लिए आगामी चुनाव 51-कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बनाई गईं हैं।'अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने 1990 के दशक में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) से अपनी छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई थीं और आप के टिकट पर ही वह 2015 में चांदनी चौक से विधायक बनी थीं। कुछ साल पहले उन्होंने कांग्रेस में वापसी की थी।मुख्यमंत्री आतिशी वर्तमान में कालकाजी से विधायक हैं और एक बार फिर से वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। भातीय जनता पार्टी ने फिलहाल अपने उम्मीदवार अभी घोषित नहीं किए गए हैं। कांग्रेस अब तक कुल 48 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। उसने नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को टिकट दिया है। इसी तरह, कांग्रेस ने जंगपुरा सीट पर पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर फरहाद सूरी को चुनाव मैदान में उतारा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले महीने होने की संभावना है

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

कांग्रेस AAP अलका लांबा आतिशी कालकाजी दिल्ली विधानसभा चुनाव

Malaysia Latest News, Malaysia Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कांग्रेस ने कालकाजी से अलका लांबा को टिकट दिया, मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनावी लड़ाईकांग्रेस ने कालकाजी से अलका लांबा को टिकट दिया, मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनावी लड़ाईदिल्ली कांग्रेस ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से अलका लांबा को चुनाव लड़ाने के लिए टिकट दिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनावी लड़ाई के लिए लिया गया है।
Read more »

दिल्ली चुनाव: कालकाजी सीट पर अलका लांबा का आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार से होगा मुकाबलादिल्ली चुनाव: कालकाजी सीट पर अलका लांबा का आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार से होगा मुकाबलाकांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए अलका लांबा को कालकाजी सीट से उम्मीदवार बनाया है.
Read more »

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अलका लांबा को कालकाजी से टिकट दिया हैकांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अलका लांबा को कालकाजी से टिकट दिया हैकांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अलका लांबा को कालकाजी सीट से टिकट दिया है. उन्हें आम आदमी पार्टी उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ मैदान में उतारा गया है.
Read more »

कालकाजी से अलका लांबा कांग्रेस की उम्मीदवारकालकाजी से अलका लांबा कांग्रेस की उम्मीदवारनई दिल्ली में कांग्रेस ने कालकाजी सीट से अलका लांबा को चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारने का फैसला किया है।
Read more »

दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जल्द जारी, अलका लांबा कालकाजी से चुनाव लड़ेंगी?दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जल्द जारी, अलका लांबा कालकाजी से चुनाव लड़ेंगी?दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से दूसरी लिस्ट जल्द जारी होगी. चर्चा है कि कांग्रेस पूर्व मंत्री अलका लांबा को कालकाजी सीट से चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है. कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री आतिशी को पुनः उम्मीदवार बनाया है.
Read more »

भास्कर अपडेट्स: CM आतिशी के खिलाफ अलका लांबा चुनाव लड़ेंगी, कांग्रेस ने कालकाजी सीट से उम्मीदवार बनायाभास्कर अपडेट्स: CM आतिशी के खिलाफ अलका लांबा चुनाव लड़ेंगी, कांग्रेस ने कालकाजी सीट से उम्मीदवार बनायादक्षिण अमेरिकी देश चिली में स्थानीय समयानुसार गुरुवार शाम को 6.
Read more »



Render Time: 2025-02-22 09:51:17