उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग अब विदेश में भी पर्यटन स्थलों का प्रचार करेगा। थाईलैंड के बाद अब स्पेन और जर्मनी मेले में स्टाल लगाया जाएगा।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पर्यटन विभाग की तरफ से विदेश में भी उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों का प्रचार किया जाएगा। थाईलैंड के बाद अब स्पेन व जर्मनी में लगने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटन उद्योग व व्यापार मेले में पर्यटन विभाग की तरफ से स्टाल लगाया जाएगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों का प्रचार किया जाएगा। इन मेलों का आयोजन स्पेन की राजधानी मद्रिद में 24 से 28 जनवरी और जर्मनी की राजधानी बर्लिन में चार से छह मार्च तक किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि वैश्विक
मंच पर प्रदेश में स्थित 12 पर्यटन सर्किट, एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) व अन्य विशेषताओं का प्रदर्शन व प्रचार-प्रसार किए जाने की रणनीति बनाई गई है। उन्होंने बताया कि मेलों में प्रदेश के इतिहास और विशेषताओं के बारे में पर्यटकों को जानकारी दी जाएगी। पर्यटकों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी इसके अलावा उन्होंने बताया कि पर्यटकों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश लगातार देश में पहले स्थान पर चल रहा है। पिछले वर्ष प्रदेश में 48 करोड़ पर्यटकों ने विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया था। अभी विदेशी पर्यटकों की संख्या कम है। इसीलिए विभाग ने अब विदेशों में उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों के प्रचार की योजना पर काम शुरू किया है। यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: देश में यूपी बना पर्यटकों का पहला पसंदीदा स्थल दिखाई जाएंगी शॉर्ट फिल्में पर्यटन मंत्री ने बताया कि अब उत्तर प्रदेश में सुरक्षा के साथ रेल, वायु, वाटर-वे और एक्सप्रेसवे की बेहतर कनेक्टिविटी है। मेले में भगवान बुद्ध की भूमि उत्तर प्रदेश और महाकुंभ जैसे आकर्षक स्लोगन के माध्यम से दर्शकों का ध्यान खींचा जाएगा। साथ ही, प्रचार सामग्रियां व प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर विभिन्न भाषाओं में बनी लघु फिल्मों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। नए साल में संगठन चलाएगा सदस्यता अभियान लखनऊ। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं व सदस्यों को बताया गया कि संगठन की सदस्यता बढ़ाने के लिए हर तहसील, जिला, ब्लाक स्तर तक संगठन का विस्तार करेंगे। संगठन को गतिशील बनाने के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करने का निर्णय लिया गया है। रविवार को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक गांधी भवन सभागार
उत्तर प्रदेश पर्यटन विदेश प्रचार मेले स्पेन जर्मनी
Malaysia Latest News, Malaysia Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पीलीभीत: बांसुरी नगरी, पर्यटन और धान का जिलापीलीभीत जिला उत्तर प्रदेश में स्थित है और अपने पर्यटन स्थलों और धान उत्पादन के लिए जाना जाता है।
Read more »
खरगोन के पर्यटन स्थलयह लेख खरगोन जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करता है.
Read more »
उत्तर प्रदेश के संभल में ऐतिहासिक स्थलों का दौराउत्तर प्रदेश के संभल जिले में कुओं और तीर्थ स्थलों के संरक्षण के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और स्थानीय प्रशासन की एक टीम ने बुधवार को कई ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया. इनमें फिरोजपुर किला, बावड़ियां और चोर कुआं जैसी प्राचीन संरचनाएं शामिल थीं.
Read more »
संभल में लगातार मिल रहे कुएं और बावड़ियांउत्तर प्रदेश के संभल जिले में कुएं और बावड़ियों का पता चलना जारी है।
Read more »
वायरल वीडियो: हवा में खड़ा हो गया 25 फीट लंबा अजगर, लोगों का दिमाग चौंक गयाउत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक विशालकाय अजगर का अद्भुत वीडियो वायरल हो रहा है।
Read more »
कौशाम्बीकौशाम्बी उत्तर प्रदेश का एक शहर है जो बौद्ध और जैन धर्म के तीर्थ स्थलों के लिए जाना जाता है।
Read more »