उत्तर भारत में पाला और शीतलहर

मौसम News

उत्तर भारत में पाला और शीतलहर
मौसमशीतलहरपाला
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 75 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 51%

उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में पाला और शीतलहर की आशंका जताई जा रही है। तापमान में गिरावट और घना कोहरा छाया रहेगा.

हिमाचल और पूर्वी राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक पाला पड़ने की आशंका है। इससे फसलों को नुकसान हो सकता है। उत्तर के कई हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख तथा हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ निचले और मध्य स्तरों पर पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में सक्रिय है जिसकी वजह से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के निचले

स्तरों पर हवाओं का प्रसार बना हुआ है। इसका कितना असर होगा इस बारे में अभी कोई पूर्वानुमान व्यक्त नहीं किया गया है। हरियाणा, हिमाचल, पंजाब और यूपी में कोहरे की घनी चादर अगले दो दिनों तक हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों तथा असम और मेघालय में देर रात से सुबह के समय तक घने कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरा तथा जम्मू कश्मीर, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि 20 और 21 दिसंबर को पूर्वी राजस्थान और झारखंड में घने कोहरे का कहर जारी रहेगा। हिमाचल, पंजाब और राजस्थान में शीतलहर जारी रहेगी अगले कुछ दिनों तक हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में लोगों को भयंकर शीतलहर का कहर झेलना पड़ेगा। 20 से 21 दिसंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों, 20 और 21 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान में, 20 से 22 दिसंबर के दौरान पंजाब में भी शीतलहर जारी रहेगी। अगले सात दिनों के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलग अलग इलाकों में शीतलहर की वजह से जमा देने वाली ठंड पड़ेगी। पश्चिमी हिमालयी इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरेगा अगले दो से चार दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी इलाकों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान है

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

मौसम शीतलहर पाला कोहरा तापमान

Malaysia Latest News, Malaysia Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

उत्तर भारत में पाला और शीतलहर की आशंकाउत्तर भारत में पाला और शीतलहर की आशंकाउत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक पाला और शीतलहर की आशंका है। तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है और कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।
Read more »

उत्तर भारत में तापमान में गिरावट, कई राज्यों में कड़ाके की ठंडउत्तर भारत में तापमान में गिरावट, कई राज्यों में कड़ाके की ठंडदिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट जारी है। कई राज्यों में सर्दी और शीतलहर का प्रकोप जारी है।
Read more »

उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का सितम जारीउत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का सितम जारीउत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। लोग तेज ठंड और कोहरे की मार झेल रहे हैं। दिसंबर महीने में शीतलहर का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।
Read more »

देश में बदला मौसम: उत्तर भारत में शीतलहर, दक्षिण में बारिश की संभावनादेश में बदला मौसम: उत्तर भारत में शीतलहर, दक्षिण में बारिश की संभावनाकल का मौसम 20 नवंबर 2024: देशभर में मौसम में बदलाव आया है। उत्तर भारत में शीतलहर अपना प्रभाव छोड़ रही है, कई जगहों पर कोहरा छाया है और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है।
Read more »

शीतकालीन मौसम में एडवाइजरी जारी, जनता को शीतलहर और पाला से बचाव के लिए निर्देशशीतकालीन मौसम में एडवाइजरी जारी, जनता को शीतलहर और पाला से बचाव के लिए निर्देशजिला कलेक्टर ने लोगों से शीतलहर और पाला से बचाव के लिए घर के अंदर रहने, कम यात्रा करने और गर्म कपड़े पहनने की अपील की है।
Read more »

कल का मौसम 16 दिसंबर 2024: बर्फीली हवाओं से दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ी, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़िए कल का वेदर अपडेटकल का मौसम 16 दिसंबर 2024: बर्फीली हवाओं से दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ी, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़िए कल का वेदर अपडेटWeather Forecast, कल का मौसम 16 दिसंबर 2024: उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है, दिल्ली में तापमान 5 डिग्री तक गिर गया है। कश्मीर में शीतलहर से कुछ राहत मिली है, जबकि राजस्थान में कड़ाके की ठंड बनी हुई है। अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में शीतलहर जारी रहने की संभावना है। तमिलनाडु और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बारिश की आशंका...
Read more »



Render Time: 2025-02-21 11:06:42