मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और उत्तराखंड में पाला पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और तापमान में तेजी से वृद्धि हो सकती है।\ दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में सुबह-शाम की ठंड बाकी रह गई है। दिन में तेज धूप देखने को मिल रही है जिससे लोगों को शीतलहर से राहत मिली है। धूप इतनी तेज है कि ज्यादा देर बैठ जाने से गर्मी का एहसास होने लग
जाता है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मौसम करवट बदल सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में फरवरी की शुरुआत में बारिश हो सकती है। कश्मीर की बात करें तो वहां भी सबसे ज्यादा ठंड वाला दौर खत्म हो गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में कई जगहों बारिश और बर्फबारी की संभावना जाहिर की गई है।\31 जनवरी यानी शुक्रवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों का तापामान सुबह साढ़े 5 बजे 10.8 डिग्री मांपा गया है। यहां अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना जाहिर की है। बारिश के बाद तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी। जिससे कुछ दिन और ठंड का एहसास हो सकता है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश भी यह असर देखने को मिल सकता है। कश्मीर में सर्दियों की सबसे कठोर अवधि मानी जाने वाली 40 दिवसीय ‘चिल्ला-ए-कलां’ गुरुवार को धूप के साथ खत्म हो गई। इसके साथ ही दिन के अंत में बादल छाए रहने से बारिश होने की उम्मीद जगी है। ‘चिल्ला-ए-कलां’ (सबसे ज्यादा ठंड वाले दिन) 21 दिसंबर से शुरू हुआ था। ‘चिल्ला-ए-कलां’ की 40 दिनों की अवधि के दौरान हिमपात की सबसे ज्यादा संभावना होती है। इस शीतकाल में ‘चिल्ला-ए-कलां’ के पहले ही दिन श्रीनगर में पारा शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था, जिसने 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।हिमाचल की बात करें तो यहां अभी ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल के चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल स्पीति इलाके में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। फिलहाल इन इलाकों में बादलों का आवाजाही जारी है। वहीं अगर उत्तराखंड की बात करें तो यहां सुबह के समय पाला पड़ने के साथ-साथ धुंध देखने को मिल रही है। जिससे लोगों को अभी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
मौसम बारिश हिमाचल उत्तराखंड दिल्ली उत्तर भारत
Malaysia Latest News, Malaysia Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ठंड का दौर जारी, दिल्ली में कोहरा और बारिश का खतरापूरे देश में ठंड का दौर जारी है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। दिल्ली एनसीआर में कोहरे और बारिश की संभावना जताई गई है।
Read more »
यूपी में ठंड और बरसात की आशंकाउत्तर भारत समेत यूपी में कड़ाके की ठंड लोगों को सता रही है और मौसम विभाग के अनुसार यूपी में कुछ जिलों में बारिश की संभावना है.
Read more »
उत्तर भारत में भीषण ठंड, बर्फबारी और कोहराउत्तर भारत में भीषण ठंड, बर्फबारी और कोहरे का प्रकोप जारी है। श्रीनगर में बर्फबारी, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी और दिल्ली में कोहरा से यातायात बाधित।
Read more »
उत्तर भारत में फिर बारिश का असर, ठंड में भी बदलावउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश की संभावना से तापमान में और गिरावट आने की आशंका है।
Read more »
भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरा, पंजाब में बारिश की संभावनाभारत मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और पंजाब में बारिश की संभावना है।
Read more »
उत्तर भारत में बारिश की संभावना, ठंड से ठिठुरन बढ़ेगीमौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. इससे तापमान में गिरावट और ठिठुरन बढ़ने की संभावना है.
Read more »