उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति ने 19 साल की लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसके परिवार को शादी कराने का दबाव डाला।
उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति ने 19 साल की लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया । पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया है कि जब वे इस मामले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने लड़की की शादी आरोपी से कराने पर मजबूर किया। साजिद ने कई बार महिला का किया यौन उत्पीड़न पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने एफआईआर के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि आरोपी आरोपी साजिद अली (उम्र करीब 35 वर्ष) ने कोतवाली क्षेत्र के एक महिला से दोस्ती की और उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया। पिछले साल 10
मार्च को साजिद ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। दोनों घर में अकेले थे। साजिद ने महिला का वीडियो भी बना लिया। वहीं, उसने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने कोई शिकायत की तो उसका वीडियो लीक कर दिया जाएगा। डर की वजह से महिला चुप रही। इसके बाद कई बार साजिद ने महिला का यौन उत्पीड़न किया, जिसकी वजह से वो गर्भवती हो गई। पुलिस ने महिला की साजिद से शादी रचाने के लिए किया राजी जब महिला के शरीर में परिवर्तन हुए तो उसके माता-पिता ने उससे पूछताछ की, जिसके बाद पीड़िता ने सारी सच्चाई बताई। जब पीड़िता के माता पिता साजिद की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचे तो पुलिस वालों ने कहा कि वो लड़की की शादी साजिद से करा दें क्योंकि पीड़िता गर्भवती है। पुलिस ने शादी के लिए माता-पिता को राजी भी करवा लिया। इसके बाद अक्टूबर में पता चला कि साजिद पहले से ही शादीशुदा है। 26 नवंबर को महिला ने एक प्राइवेट अस्पताल में एक मृत बच्चे को जन्म दिया। साजिद के खिलाफ मामला दर्ज कई महीनों तक मानसिक और शारीरिक कष्ट सहने वाली महिला ने आखिरकार 3 जनवरी को लिखित शिकायत दर्ज करवाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है और मेडिकल जांच भी कराई गई है।
दुष्कर्म पुलिस शादी दबाव उत्तर प्रदेश
Malaysia Latest News, Malaysia Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सुहागरात में दुल्हन की अजीब मांग, बीयर और गांजा की रागतएक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शादी के बाद दुल्हन ने सुहागरात में बीयर और गांजा की मांग की जिसका दूल्हे ने इनकार कर दिया
Read more »
शादीशुदा आरक्षक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म कियारायगढ़ में एक शादीशुदा आरक्षक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया।
Read more »
सुहागरात में दुल्हन की अजीब मांग, दूल्हे ने किया इनकारउत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक दुल्हन ने सुहागरात के दौरान बीयर और गांजा की मांग की जिससे दूल्हे ने शादी के बंधन से इनकार कर दिया।
Read more »
बुलंदशहर में शादी ना करने पर पिता ने बेटी की गोली मारकर हत्या कीउत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक पिता ने अपनी बेटी की शादी ना करने पर गुस्से में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
Read more »
कर्जदारों के दबाव में आत्महत्या, आठ लोगों पर मामला दर्जमध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक व्यक्ति कर्जदारों के दबाव में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।
Read more »
कन्नौज में लड़कियों ने आपस में की शादी, एक ने बदला जेंडरउत्तर प्रदेश के कन्नौज में दो लड़कियों ने आपस में शादी रचा ली। एक लड़की ने शादी के लिए अपना जेंडर बदलवा लिया।
Read more »