उत्तराखंड में बर्फबारी से पर्यटन उछाल, औली और चोपता में पर्यटकों की भीड़

TRAVEL News

उत्तराखंड में बर्फबारी से पर्यटन उछाल, औली और चोपता में पर्यटकों की भीड़
UTTARAKHANDSNOWFALLTOURISM
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 65 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 53%

उत्तराखंड के औली और चोपता में बर्फबारी के कारण पर्यटकों की भीड़ उमड़ी है। पर्यटक ट्रेकिंग, स्कीइंग और बर्फ का आनंद ले रहे हैं, जिससे स्थानीय कारोबारियों को भी आय का लाभ हो रहा है।

उत्तराखंड में क्रिसमस के मौके पर औली और चोपता में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी है। औली में दो हज़ार से अधिक और चोपता में चार हज़ार के आसपास पर्यटक पहुंचे हैं। पर्यटक औली से गौरसों तक बर्फ में ट्रेकिंग भी कर रहे हैं। औली में बर्फ पर्यटन कारोबार के लिए वरदान साबित हुई है। औली और ज्योतिर्मठ क्षेत्र में दो हज़ार से अधिक पर्यटक डेरा डाले हुए हैं। वहीं मिनी स्विट्जरलैंड चोपता -दुगलबिट्टा क्षेत्र में भी नए साल मनाने के लिए पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए हैं। करीब चार हज़ार पर्यटक इस समय क्षेत्र में हैं। चेयर लिफ्ट

का सफर करने के लिए पर्यटकों की कतार औली में आठ नंबर टावर तक लगी हुई है। औली से गौरसों तक पर्यटक घुड़सवारी के साथ पैदल ट्रेकिंग कर रहे हैं। साथ ही स्कीइंग का भी आनंद ले रहे हैं, जिससे स्थानीय कारोबारियों की अच्छी खासी आमदनी हो रही है। बर्फ से ढका उत्तराखंड का गांव, पहुंचने लगी नया साल मनाने वालों की भीड़। पर्यटक क्रिसमस के दौरान औली में बर्फ का सेंटा क्लाज बना रहे हैं। औली से चारों ओर बर्फ की हिमाच्छादित पर्वत श्रृंखलाएं पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। चोपता में एक से लेकर दो फीट तक बर्फबारी वहीं रुद्रप्रयाग के चोपता में एक से लेकर दो फीट तक बर्फबारी होने के बाद पर्यटक बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। इससे यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। क्रिसमस व नए साल का जश्न मनाने को लेकर देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात चोपता-दुगलबिट्टा में हर साल नए साल मनाने को लेकर बड़ी संख्या में पर्यटक चोपता पहुंचते हैं। इस बार गत रविवार व सोमवार को बर्फबारी के बाद नए साल से लगभग एक सप्ताह पूर्व ही पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। चोपता में बर्फबारी होने से स्थानीय व्यापारी भी काफी खुश है। बड़ी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटक यहां पहुंचकर बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। चोपता-दुगलबिट्टा के बुग्यालों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। चोपता की सड़कों में पर्यटकों के वाहनों का जमाव है

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

UTTARAKHAND SNOWFALL TOURISM औली चोपता पर्यटन बर्फबारी

Malaysia Latest News, Malaysia Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

उत्तराखंड मौसम आज: चमोली से उत्तरकाशी तक बर्फबारी का अद्भुत नजारा, बढ़ेंगे पर्यटकउत्तराखंड मौसम आज: चमोली से उत्तरकाशी तक बर्फबारी का अद्भुत नजारा, बढ़ेंगे पर्यटकउत्तराखंड में चमोली से उत्तरकाशी तक बर्फबारी देखने को मिल रही है। यह नजारा पर्यटकों के लिए आकर्षक है और बर्फबारी के कारण पर्यटन में वृद्धि होने की उम्मीद है।
Read more »

उत्तर भारत में बर्फबारी से ठंड बढ़उत्तर भारत में बर्फबारी से ठंड बढ़जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी से कई हाईवे और सड़कें बंद हैं।
Read more »

शिमला में बर्फबारी से पर्यटकों की भीड़, जाम की स्थितिशिमला में बर्फबारी से पर्यटकों की भीड़, जाम की स्थितिशिमला में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है. बर्फबारी देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं. हालांकि बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद हैं और जाम की स्थिति बनी हुई है.
Read more »

पहाड़ों में बर्फबारी, सैलानियों का उत्साहपहाड़ों में बर्फबारी, सैलानियों का उत्साहउत्तराखंड और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण सैलानियों में उत्साह है।
Read more »

उत्तराखंड में बर्फबारी से क्रिसमस और नए साल पर पर्यटन का उत्सवउत्तराखंड में बर्फबारी से क्रिसमस और नए साल पर पर्यटन का उत्सवबदरीनाथ धाम सहित उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। इससे पर्यटन व्यवसाय में उछाल आ गया है और लोगों को बर्फबारी का आनंद लेने का मौका मिला है।
Read more »

शिमला में बर्फबारी से पर्यटन कारोबार में उछालशिमला में बर्फबारी से पर्यटन कारोबार में उछालशिमला में हुई बर्फबारी के बाद शिमला में सैलानियों की भीड़ उमड़ गई है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तराखंड से भारी संख्या में लोग शिमला पहुंच रहे है। इससे पर्यटन कारोबार में उछाल आ गया है।
Read more »



Render Time: 2025-02-23 12:47:00