अखिलेश यादव ने कहा-सरकार बनी तो फिर शुरू करेंगे समाजवादी पेंशन योजना, इतनी होगी राशि UPAssemblyElections2022 SamajwadiParty AkhileshYadav
। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी सरकार बनने पर फिर से समाजवादी पेंशन योजना शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस बार जरूरतमंद गरीब परिवार की महिलाओं को 18 हजार रुपए प्रति वर्ष पेंशन दी जाएगी। पिछली सरकार में इस योजना में करीब 50 लाख महिलाओं को छह हजार रुपये सालाना दिया जाता था। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में सबसे ज्यादा बैंक खाते खुलवाए गए। खातों में सीधे पैसा भेजा गया। प्रदेश में डायरेक्ट बेनिफिट योजना की शुरुआत भी सपा सरकार ने की थी।सपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित...
अखिलेश ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर सबसे घटिया प्रचार भाजपा कर रही है। सपा चुनाव आयोग और पुलिस से इसकी शिकायत कर रही है। भाजपा सरकार के विकास संबंधी विज्ञापन झूठे हैं। भाजपा सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी है। इसने विज्ञापन में बंगाल का ओवर ब्रिज, अमेरिका की फैक्ट्री और चीन का बीजिंग एयरपोर्ट दिखा दिया। भाजपा जनता की आंख में धूल झोंकने का काम करती है।
इस अवसर पर अखिलेश ने सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह की पुस्तक ‘अंबेडकरवादी लोहियावादी नए कृषि कानून का सच‘ का विमोचन किया। किसान आंदोलन में शामिल रहे भानु प्रताप सिंह ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय जन संघर्ष पार्टी का सपा से गठबंधन करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा देश संकट में है। भाजपा सरकार को हटाने के लिए बिना शर्त सपा को समर्थन दिया है।
Malaysia Latest News, Malaysia Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की खबर पर केशव प्रसाद मौर्य ने कसा तंजयूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की खबर पर केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसा है।
Read more »
अखिलेश यादव पहली बार लड़ेंगे विधान सभा चुनाव, आजमगढ़ से हैं सांसदसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पहली बार विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) लड़ने जा रहे हैं.
Read more »
अखिलेश यादव पहली बार लड़ेंगे उत्तर प्रदेश विधानसभाव चुनाव 2022 - सूत्रUPElections2022 | SP के सूत्र ने क्विंट को बताया कि AkhileshYadav विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, लेकिन सीट अभी तय नहीं
Read more »
UP चुनाव :अखिलेश यादव का अन्न संकल्प,टिकैत का किसी को समर्थन नहीं -5 बड़ी खबरेंUPElection2022 : AkhileshYadav का अन्न संकल्प, RakeshTikait का किसी को समर्थन नहीं -5 बड़ी खबरें
Read more »
UP चुनाव: अखिलेश यादव का ऐलान, सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगेUPElections2022 | उत्तर प्रदेश में 300 यूनिट फ्री बिजली के लिए कल से शुरू होगा SamajwadiParty का अभियान
Read more »